hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने बोकारो स्टील प्लांट के लिए मेगा विस्तार योजना का किया अनावरण
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने बोकारो स्टील प्लांट के लिए मेगा विस्तार योजना का किया अनावरण
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने बोकारो स्टील प्लांट के लिए मेगा विस्तार योजना का किया अनावरण

Revoi Editor
Last updated: January 29, 2025 4:48 pm
Revoi Editor
Published: January 29, 2025
Share
SHARE

बोकारो ,  29जनवरी।  केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने हाल ही में बोकारो स्टील प्लांट के लिए मेगा विस्तार योजना का अनावरण किया। प्लांट की क्षमता को बढ़ाकर 7.55 एमटीपीए करने के लिए ₹20,000 करोड़ का निवेश किया गया है। इस प्लांट से 2,500 प्रत्यक्ष और 10,000 अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होंगी।

आपको बता दें, एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार और मंगलवार को बोकारो स्टील प्लांट का दौरा किया, जहां उन्होंने उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी विस्तार योजना का अनावरण किया।

इस्‍पात मंत्रालय के अनुसार 20,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, ब्राउनफील्ड विस्तार का लक्ष्य हॉट मेटल उत्पादन को मौजूदा 5.25 MTPA से बढ़ाकर 7.55 MTPA करना है। इससे स्टील सेक्टर में भारत के आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ने की गति को मजबूती मिलेगी।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्लांट अब एक नए 4500 क्यूबिक मीटर ब्लास्ट फर्नेस, एक थिन स्लैब कास्टिंग और डायरेक्ट रोलिंग सुविधा, एक कैल्सिनिंग प्लांट, एक स्टैम्प-चार्ज कोक ओवन बैटरी और एक सिंटर प्लांट विस्तार के साथ बड़े पैमाने पर ओवरहाल के लिए तैयार है।

वहीं, परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कुमारस्वामी ने कहा, “यह विस्तार इस्पात उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए भारत की प्रतिबद्धता का प्रमाण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2030 तक 300 MTPA इस्पात उद्योग के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

पूंजी और तकनीकी प्रगति के निवेश से इस्पात क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और भारत की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।”

एच.डी. कुमारस्वामी ने तसरा कोयला खदान और चासनल्ला वाशरी का भी दौरा किया।

बोकारो स्टील प्लांट ने 1965 में अपनी नींव रखी और 1972 में अपना पहला ब्लास्ट फर्नेस संचालन शुरू किया। इसकी शुरुआत में क्षमता 1.7 MTPA थी। इन वर्षों में, यह बढ़कर 5.25 MTPA हो गई है।

You Might Also Like

प्रियंका गांधी, उमर अब्दुल्ला व असदुद्दीन ओवैसी ने खामेनेई की मौत की कड़ी निंदा की
‘विकसित भारत’ विजन को आगे बढ़ाने में प्रादेशिक सेना का योगदान महत्वपूर्ण : राजनाथ सिंह
आरएसएस ने राष्ट्रीय एकता को चुनौती दे रहीं ताकतों को लेकर जताई चिंता
आईपीएल-18 : RCB ने पंजाब किंग्स से चुकाया हिसाब, कोहली ने जड़ा सत्र का चौथा पचासा
सीएम रेखा गुप्ता की घोषणा : दिल्ली में लागू होंगे नए खाद्य सुरक्षा नियम, 1.20 लाख वार्षिक पारिवारिक आय पर राशन कार्ड
TAGGED:Bokaro Steel PlantKumaraswamymega expansionUnion Minister
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम योगी की घोषणा – यूपी पुलिस भर्ती में महिलाओं को मिलेगा 30 फीसदी आरक्षण

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 19, 2023
अमेरिका में शुल्क से जुड़े घटनाक्रमों और वैश्विक रुख से तय होगी स्थानीय शेयर बाजार की दिशा
पेरिस ओलम्पिक : अंतिम पंघाल को टीम सहित स्वदेश लौटने का आदेश, अनुशासनात्मक उल्लंघन में पकड़ी गई पहलवान
Govt Praises Facebook, Google, Instagram for Transparency
बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार : तेज प्रताप यादव सहित 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?