1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. यूपी में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार : उमा भारती
यूपी में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार : उमा भारती

यूपी में फिर बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार : उमा भारती

0
Social Share

महोबा, 4 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आगामी चुनावों के उपरांत उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि राज्य में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यहां शनिवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुश्री उमा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल गया है,यहां अब पहले जैसी स्थितियां नही रहीं।

वर्ष 2017 में राज्य के विधान सभा चुनाव में भाजपा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के महज तीन साल के कार्यो के सहारे जनता का विश्वास हासिल किया था लेकिन इस बार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां सूबे में पार्टी की पुनर्वापसी कराएंगी।

भाजपा सरकार ने विकास कार्यो में नया कीर्तिमान स्थापित किया

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने यहां विकास कार्यो में नया कीर्तिमान स्थापित किया है तो गुंडागर्दी और अराजकता के माहौल को खत्म कर कानून का राज कायम किया गया है। महिलाएं सुरक्षा महसूस कर रही है, लोग भयमुक्त वातावरण में रह रहे है। यही वजह है कि आम आदमी का भाजपा पर भरोसा बढ़ा है।

किसी भी पार्टी के दूसरी बार सत्ता न पाने का मिथक अबकी टूटेगा

उमा ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी के दूसरी बार सत्ता न पाने का मिथक न सिर्फ अबकी टूटेगा बल्कि भाजपा इस बार प्रदेश में पहले से अधिक सीटें हासिल करके सरकार बनाएगी, विरोधी दलों के यहां सत्ता पर काबिज होने के मंसूबे कतई पूरे नही होंगे। राज्य में भाजपा से सीधी लड़ाई में कोई भी दल नही है।

अखिलेश दिन में सपने देखना बंद करें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा इस बार यूपी में विधान सभा की कुल 403 में से 400 सीटें जीतने के दावों को उन्होंने हंसी में लेते हुए कहा कि अखिलेश दिन में सपने देखना बंद करें। सपा अपने पुराने रिकार्ड को भी दोहराने में कामयाब नही होगी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code