hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: असंतुष्ट विधायक सामने आकर बोल दें…मैं मुख्यमंत्री पद के साथ शिवसेना अध्यक्ष पद भी छोड़ने को तैयार हूं : उद्धव ठाकरे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > असंतुष्ट विधायक सामने आकर बोल दें…मैं मुख्यमंत्री पद के साथ शिवसेना अध्यक्ष पद भी छोड़ने को तैयार हूं : उद्धव ठाकरे
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

असंतुष्ट विधायक सामने आकर बोल दें…मैं मुख्यमंत्री पद के साथ शिवसेना अध्यक्ष पद भी छोड़ने को तैयार हूं : उद्धव ठाकरे

Vinayak Barot
Last updated: June 22, 2022 9:40 pm
Vinayak Barot
Published: June 22, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 22 जून। महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि शिवसेना कभी हिन्दुत्व से दूर नहीं रही और ना कभी रहेगी। अगर एकनाथ शिंदे या असंतुष्ट विधायक सामने आकर बोल दें तो वह मुख्यमंत्री पद के साथ शिवसेना अध्यक्ष पद भी छोड़ने के लिए तैयार हैं।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की अगुआई में कथित तौर पर पार्टी के दो तिहाई से ज्यादा विधायकों के बागी तेवरों से सरकार के सामने उपजे संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने 17 मिनट लंबे वेबकास्ट में कहा अगर शिव सैनिकों को लगता है कि वह (ठाकरे) पार्टी का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं हैं तो वह शिवसेना पार्टी के अध्यक्ष का पद भी छोड़ने के लिए तैयार हैं।

स्मरण रहे कि उद्धव ठाकरे में बुधवार को ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, इसी वजह से उन्होंने वेबकास्ट के जरिए राज्य की जनता को संबोधित किया। इसके पूर्व उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ही जरिए कैबिनेट की मीटिंग ली और शिवसेना विधायकों की बैठक भी आहूत की।

ठाकरे ने कहा, ‘अगर मेरे खिलाफ एक भी वोट विरोध में जाता है तो में मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं। मेरी तबीयत खराब होने के चलते मैं लोगों से नहीं मिल रहा था, लेकिन अब मैं लोगों से मिल रहा हूं। मैंने पहली कैबिनेट मीटिंग अस्पताल से की थी।’

‘सब लोगों ने मेरा समर्थन किया, लेकिन अपने ही लोगों ने समर्थन नहीं किया‘

उन्होंने कहा, ‘खबरें चल रही हैं कि शिवसेना के कुछ विधायक गायब हैं। आज सुबह कमल नाथ और शरद पावर का कॉल आया था और उन्होंने मुझपर विश्वास दिखाया है, लेकिन मेरे लोग ही सवाल उठा रहे हैं तो मैं क्या करूं? सब लोगों ने मेरा समर्थन किया, लेकिन अपने ही लोगों ने समर्थन नहीं किया। सूरत और दूसरी जगह जाने से अच्छा मेरे सामने आकर बोलते तो बेहतर था।’
सीएम ठाकरे ने कहा, ‘सूरत और अन्य जगहों से बयान क्यों दे रहे हैं? मेरे सामने आकर मुझसे कह दें कि मैं मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष के पदों को संभालने में सक्षम नहीं हूं। मैं तत्काल इस्तीफा दे दूंगा। मैं अपना इस्तीफा तैयार रखूंगा और आप आकर उसे राजभवन ले जा सकते हैं।’

‘मुख्यमंत्री पद पर किसी शिव सैनिक को अपना उत्तराधिकारी देखकर मुझे खुशी होगी‘

उद्धव ने कहा, ‘मुख्यमंत्री पद पर किसी शिव सैनिक को अपना उत्तराधिकारी देखकर मुझे खुशी होगी। मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार के सुझाव पर अपनी अनुभवहीनता के बावजूद मुख्यमंत्री का पद संभाला।’

You Might Also Like

Dhanteras2023: धनतेरस आज, जानें इसका महत्व और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
यूक्रेन के कुछ हिस्सों पर कब्जा जमाने की योजना बना रहा रूस : अमेरिका
युद्धपोत ‘INS तारागिरि’ नौसेना के बेड़े में शामिल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताई नए युद्धपोत की ताकत
रूस-यूक्रेन संकट बढ़ा : पुतिन ने यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों को दी मान्यता, यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले – ‘हम किसी से नहीं डरते’
‘आतंकवाद का केंद्र’ पाकिस्तान जब तक अपने में सुधार नहीं लाता सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी : भारत
TAGGED:CM Uddhav Thackeraydisgruntled MLAEknath ShindeMaharashtra crisisShiv Sena leader
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?