1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अमेरिका : ओक्लाहोमा में अस्पताल परिसर में गोलीबारी, सूटर समेतर पांच की मौत
अमेरिका : ओक्लाहोमा में अस्पताल परिसर में गोलीबारी, सूटर समेतर पांच की मौत

अमेरिका : ओक्लाहोमा में अस्पताल परिसर में गोलीबारी, सूटर समेतर पांच की मौत

0
Social Share

वाशिंगटन, 2 जून। अमेरिका में ओक्लाहोम के तुलसा स्थित एक अस्पताल में हुयी गोलीबारी में हमलावर सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने तुलसा में सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर में गोलीबारी की घटना की पुष्टि की। तुलसा पुलिस विभाग के उप प्रमुख एरिक डगलिश ने बुधवार को कहा, “हमने गोलीबारी की घटना चार नागरिकों को खो दिया। इस घटना में गोलीबारी करने वाला भी मारा गया।”

पुलिस ने बताया कि घटना के समय संदिग्ध के पास एक लंबी राइफल और एक हैंड गन थी। अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध एक अश्वेत पुरुष था, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच हो सकती है। उधर, तुलसा नगर पार्षद जयमे फाउलर ने स्थानीय टेलीविजन चैनल को केओटीवी को बताया कि संदिग्ध ने खुद को मार ली।

  • घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि शूटर की मौत कैसे हुई। मीडिया रिपोर्ट्स को मुताबिक शूटर ने गोलीबारी करने के बाद खुद को गोली मारी है। पुलिस अधिकारी अब नताली मेडिकल बिल्डिंग के हर कमरे की जांच कर रहे हैं। वहीं गोलीबारी की घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी शूटर की पहचान नहीं हुई है।

  • अमेरिका में हाल ही में गोलीबारी की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ीं

तुलसा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हमालावर के पास एक लंबी बंदूक और एक हैंडगन थी। हालांकि उसने हमला क्यों किया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। अमेरिका में हाल ही में गोलीबारी की घटनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code