hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Revoi Editor
Last updated: May 22, 2025 5:44 pm
Revoi Editor
Published: May 22, 2025
Share
SHARE

जम्मू, 22 मई। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आज संयुक्त सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली, जिन्होंने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी क्योंकि अनुमान के अनुसार दो आतंकी घिरे हुए थे। फिलहाल आतंकियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अधिकारियों के अनुसार इस अभियान के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया। मुठभेड़ में जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहीद सैनिक की पहचान सिपाही गायकवाड़ संदीप पांडुरंग, निवासी करानाडी, तहसील अकोला, जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकवादियों के खिलाफ 11 राष्ट्रीय राइफल्स, 7 असम राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) सहित संयुक्त बलों ने किश्तवाड़ जिले के सिंघपोरा, छात्रू इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। आतंकियों की संख्या चार बताई गई थी। दो आतंकियों की मौत के बाद दो आतंकियों की तलाश की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ सुबह शुरू हुई, जो दोपहर बाद भी जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद संयुक्त सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ जिले के सिंघपोरा, छात्रू इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों से निबटने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे सुरक्षा बलों की पहुंच से भागने में सफल न हों, घेराबंदी कड़ी कर दी गई थी। लेकिन, जैसे ही संयुक्त बल करीब पहुंचे, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ शुरू हो गई।

During the ongoing operation, fierce gunfight is continuing.
One of our #Bravehearts sustained grievous injuries in the exchange of fire and has succumbed despite best medical efforts.
Operation is in progress@adgpi @NorthernComd_IA

— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) May 22, 2025

जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के तीन से चार आतंकवादियों के छिपे होने की खबर है। ऑपरेशन को ऑपरेशन त्राशी नाम देते हुए भारतीय सेना की ह्वाइट नाइट कोर ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि आज सुबह छात्रू, किश्तवाड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से सामना हुआ।

अतिरिक्त जवानों को शामिल किया गया है और आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के अनुसार संयुक्त बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों, उनके ओवरग्राउंड वर्कर्स और समर्थकों के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू कर दिया है। ये अभियान गत 22 अप्रैल के बाद और तेज हो गया, जब लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन घाटी में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

You Might Also Like

बीसीसीआई चुनाव : रोजर बिन्नी की अध्यक्ष के रूप में सौरभ गांगुली की जगह ताजपोशी तय, जय शाह सचिव बने रहेंगे
‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ मुद्दे पर कपिल सिब्बल से बोले CJI सूर्यकांत- किसी को भी संस्था को बदनाम नहीं करने दूंगा
वर्ष 2022 का आखिरी सूर्यग्रहण आइसलैंड से शुरू, भारत में ग्रहण का कुल औसत समय 73 मिनट
यूपी चुनाव : सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, गायत्री प्रजापति की पत्नी अमेठी से लड़ेंगी
अमानातुल्लाह की गिरफ्तारी पर मनीष सिसोदिया ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा पर लगाया यह आरोप
TAGGED:jammu and kashmirKishtwarOne soldier martyredTwo terrorists killed in an encounter
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

કાંવડ યાત્રા પર ગયેલા મુસ્લિમ યુવકની પિટાઈ, “ગામ છોડવા કે ઈસ્લામ છોડવા”ની બદમાશોની ધમકી

Revoi
Revoi
August 3, 2019
Cliffhanger in Bihar, NDA Touch Magic Figure, Mahagathbandhan Closely Behind
MP Election: चाहत पांडे आम आदमी पार्टी में शामिल, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं टीवी अभिनेत्री
यूपी : सीएम योगी आज करेंगे बीएसएल-2 श्रेणी की प्रयोगशालाओं का शुभारंभ, सभी जिलों में हो सकेगी आरटीपीसीआर जांच
यूपी में बाढ़ से बिगड़ती स्थिति तो भड़के अखिलेश यादव, सरकार पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?