1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. आगरा के ब्रह्माकुमारी आश्रम में 2 बहनें फंदे से लटकती मिलीं, आश्रम के 4 कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा के ब्रह्माकुमारी आश्रम में 2 बहनें फंदे से लटकती मिलीं, आश्रम के 4 कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा के ब्रह्माकुमारी आश्रम में 2 बहनें फंदे से लटकती मिलीं, आश्रम के 4 कर्मचारियों पर लगाए गंभीर आरोप

0
Social Share

आगरा, 11 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ब्रह्मा कुमारी आश्रम में शुक्रवार की रात चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां दो बहनों ने अपने कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटककर जान दे दी। आत्महत्या से पहले दोनों बहनों ने आश्रम के ह्वाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट भेजे, जिस पर उन्होंने चार कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। यह हृदय विदारक खबर सुनते ही मृतकों के परिजन रात में ही आश्रम पहुंच गए।

मृत बहनों ने सुसाइड नोट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त काररवाई करने की मांग की है। जगनेर कस्बे की निवासीं दोनों बहनों की पहचान एकता (37) और शिखा (34) के रूप में हुई है। वे दोनों 2005 में आश्रम से जुड़ीं और उसी वर्ष जगनेर में बसई रोड पर आश्रम बनने के बाद वहीं रहने लगीं।

सुसाइड नोट में लिखायोगीजी, आसाराम बापू की तरह इन्हें भी उम्रकैद की सजा दीजिए

दोनों मृत बहनों के भाई सोनू ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे उन्हें ब्रह्माकुमारी आश्रम की एक बहन से उनके ह्वाट्सएप पर सुसाइड नोट मिला। वह आश्रम पहुंचा और उसने अपनी बहनों को आश्रम में छत के पंखे के हुक से लटका हुआ पाया। आश्रम में आत्महत्या करने से पहले बहनों ने सुसाइड नोट लिखा। एक बहन ने तीन पेज का पत्र लिखा तो दूसरी बहन ने एक पेज का सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट आश्रम के ह्वाट्सएप ग्रुप में फॉरवर्ड किया गया था।

उन्होंने नोट में आत्महत्या के लिए आश्रम के चार कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया और सीएम योगी आदित्यनाथ से उन्हें आसाराम बापू की तरह आजीवन कारावास की सजा देने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘योगीजी, आसाराम बापू की तरह इन्हें भी उम्रकैद की सजा दीजिए।’ उन्होंने चारों कर्मचारियों पर धोखाधड़ी और पैसे हड़पने का आरोप लगाया है और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

सभी चारों आरोपित आगरा के बाहर के हैं, इनमें दो को गिरफ्तार किया गया

इस बीच एसीपी खैरागढ़ ने कहा कि सभी चारों आरोपित आगरा के बाहर के हैं और चार में से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में बाकी दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी टीमें गठित की हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘ब्रह्माकुमारी केंद्र में दो बहनों द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर थाना जगनेर पुलिस द्वारा कानूनी काररवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सुसाइड नोट सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कीं गई हैं।’

 

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code