hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कारोबार : एनसीडीईएक्स पर 2021-22 में औसत दैनिक कारोबार 47% बढ़कर हुआ 1,858 करोड़ रुपये
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कारोबार : एनसीडीईएक्स पर 2021-22 में औसत दैनिक कारोबार 47% बढ़कर हुआ 1,858 करोड़ रुपये
राष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

कारोबार : एनसीडीईएक्स पर 2021-22 में औसत दैनिक कारोबार 47% बढ़कर हुआ 1,858 करोड़ रुपये

Vinayak Barot
Last updated: April 22, 2022 4:45 pm
Vinayak Barot
Published: April 22, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 21 अप्रैल। भारत के अग्रणी ऑनलाइन कृषि जिंस एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (एनसीडीईएक्स) में 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2021-22 में औसत दैनिक व्यापार 47 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,857 करोड़ रुपये रहा। यह औसत वित्त वर्ष 2020-21 में 1,261 करोड़ रुपये और कोरोना महामारी से पहले वर्ष 2019-20 में 1,794 करोड़ रुपये था।

एनसीडीईएक्स ने गुरुवार को बताया कि सोया, सरसों और चना जैसी जिंसों के वायदा कारोबार पर सरकार द्वारा लगायी गयी रोक के बावजूद उसके मंच पर दैनिक लेनदेन में उछाल आया है।

एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण रास्ते ने गुरुवार को यहां यूनीवार्ता से कहा,“अभूतपूर्व भू-राजनीतिक उथलपुथल के कारण कठिन दौर से गुजर रहे जिंस बाजार में वित्त वर्ष 2021-22 में हमारा प्रदर्शन दिखाता है कि बाजार में काम करने वाले विशेषकर कृषि जिंसों के अनुबंधों के सौदों में भाग लिया। यह उतार-चढ़ाव के दौर में जोखिम प्रबंधन के प्रति यह उनकी सतर्कता को भी दर्शाता है।’

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में वायदा और विकल्प के अनुबंधों के सौदों में तीव्र वृद्धि दर्ज की गयी। वर्ष के दौरान मासिक ओपन इंटरेस्ट (निपटान के लिए बकाया सौदे) औसतन 3,554 करोड़ रुपये तक रहे, यह इससे पिछले साल के 2,695 करोड़ रुपये के मासिक ओपन इंटरेस्ट की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है। ओपन इंटरेस्ट का ऊंचा होना बाजार प्रतिभागियों की अच्छी गुणवत्ता और गंभीरता का पैमाना माना जाता है।’

एनसीडीईएक्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2021-22 कृषि डेरिवेटिव्स प्रणाली के लिए चुनौती भरा वर्ष रहा क्योंकि इसमें कुछ प्रमुख जिंस डेरिवेटिव्स अनुबंधों पर रोक लगा दी गई। लेकिन हकीकत यह है कि अनिश्चितता और तेज उतार-चढ़ाव के बीच मूल्य श्रृंखला के भागीदारों को जोखिम से बचने के लिए डेरिवेटिव्स बाजार की और अधिक जरूरत होती है, जो सभी कमोडिटी में भागीदारी बढ़ने से साबित भी हुआ।

अरुण ने कहा, ‘एनसीडीईएक्स ने लाखों किसानों के जीवन को प्रभावित करने के अपने प्रयास में 400 से अधिक किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के जरिये 10 लाख से ज्यादा किसानों को एक्सचेंज प्लेटफॉर्म से जोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।’ एनसीडीईएक्स, भारत के अग्रणी ऑनलाइन एक्सचेंज के रूप में विभिन्न कृषि जिंसों में कई प्रकार के मानक उत्पाद उपलब्ध कराता है। यह एक्सचेंज विक्रेताओं और खरीदारों को अपने इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के जरिये एक साथ ले आता है।

You Might Also Like

अमित शाह विपक्ष को करारा जवाब, बोले – 2029 में भी एनडीए ही बनाएगा अपनी सरकार
उन्माद को लेकर सत्ता में संवेदना का सन्नाटा चिंताजनक : कांग्रेस
पीएम मोदी का साइप्रस में गर्मजोशी से स्वागत, राष्ट्रपति निकोस से व्यापार-रणनीति पर की वार्ता
बिहार चुनाव : भाजपा को मजबूत करने में जुटे योगी के मंत्री, स्वतंत्रदेव समेत कई दिग्गजों को सौंपा गया बड़ा जिम्मा
अदाणी ग्रुप बना इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले सीज़न का ‘पावर्ड बाय पार्टनर’
TAGGED:2021-22businessNCDEX
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

August 7, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?