1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. Tulsi Vivah 2022: तुलसी पूजा से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, कार्तिक में तुलसी विवाह पर करें व्रत
Tulsi Vivah 2022: तुलसी पूजा से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, कार्तिक में तुलसी विवाह पर करें व्रत

Tulsi Vivah 2022: तुलसी पूजा से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी, कार्तिक में तुलसी विवाह पर करें व्रत

0
Social Share

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर। तुलसी को मां लक्ष्मी के समान माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कार्तिक के महीने में तुलसी का पौधा आपने घर में लगा लिया और उसकी लक्ष्मी स्वरूप में पूजा की, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। विशेषकर कार्तिक माह में तुलसी का महत्व और भी बढ़ जाता है।

कार्तिक के महीने में अगर आप महीने भर कार्तिक स्ना न कर रही हैं, तो आपको तुलसी जी का भी विशेष पूजन करना चाहिए। कहा जाता है कि तुलसी विवाह के दिन व्रत करने से जन्म और जन्म के पूर्व के पापों से मुक्ति मिल जाती है। कार्तिक मास की एकादशी को तुलसी विवाह का त्यौहार बेहद शुभ माना जाता है। तुलसी को विष्णुप्रिया नाम से भी जाना जाता है।

ठा. राधादामोदर मंदिर के सेवायत कृष्णबलराम गोस्वामी ने बताया कि कार्तिक मास में सप्तदेवालयों में नियम व्रत सेवा महोत्सव अंतर्गत देश-विदेश से आए भक्त सुबह से ही भगवान की सेवा पूजा के साथ-साथ तुलसी पूजन अर्चन एवं तुलसी नामाष्टक का पाठ कर रहे हैं। नहीं शाम को तुलसी के समक्ष दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त – तुलसी विवाह 5 नवंबर दिन शनिवार को मनाया जाएगा। कार्तिक द्वादशी तिथि 5 नवंबर 2022 को शाम 6:08 से प्रारंभ होकर 26 नवंबर 2022 शाम 5:06 पर समाप्त होगी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code