1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ट्रंप ने पीएम मोदी से की बातचीत, होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर जताई सहमति
ट्रंप ने पीएम मोदी से की बातचीत, होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर जताई सहमति

ट्रंप ने पीएम मोदी से की बातचीत, होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर जताई सहमति

0
Social Share

नई दिल्ली, 24 मार्च। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में व्याप्त मौजूदा स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के महत्व पर भी चर्चा की। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से खुद यह जानकारी दी।

गौर करने वाली बात यह है कि गत 28 फरवरी को शुरू हुए इजराइल-अमेरिका बनाम ईरान युद्ध के बाद से पीएम मोदी व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यह पहली टेलीफोनिक बातचीत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और खास तौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया।

सर्जियो गोर ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की। उन्होंने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने का महत्व भी शामिल है।’

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही पीएम मोदी ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में युद्ध को लेकर बयान दिया। उन्होंने बताया कि भारत तेजी से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, भले ही पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से दुनियाभर में व्यापार और ऊर्जा सप्लाई पर असर पड़ रहा हो।

पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा हो गया है, जो भारत के लिए भी चिंता की बात है। इससे देश की जरूरी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि कई जहाज होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय चालक दल के सदस्य भी मौजूद हैं, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

उन्होंने कहा, ‘युद्ध की शुरुआत के बाद से मैंने पश्चिम एशिया के ज्यादातर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो राउंड फोन पर बात की है। हम गल्फ के सभी देशों के साथ लगातार बातें कर रहे हैं। हम ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं। हमारा लक्ष्य, डायलॉग और डिप्लोमेसी के माध्यम से क्षेत्र में शांति की बहाली का है।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code