hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक में इलाज करना हुआ महंगा, बढ़ाई सरकारी अस्पताल की फीस, ब्लड टेस्ट के रेट में भी किया दुगना इजाफा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कर्नाटक में इलाज करना हुआ महंगा, बढ़ाई सरकारी अस्पताल की फीस, ब्लड टेस्ट के रेट में भी किया दुगना इजाफा
राष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक में इलाज करना हुआ महंगा, बढ़ाई सरकारी अस्पताल की फीस, ब्लड टेस्ट के रेट में भी किया दुगना इजाफा

Revoi Editor
Last updated: November 21, 2024 1:11 pm
Revoi Editor
Published: November 21, 2024
Share

नई दिल्ली, 21 नवम्बर। कर्नाटक सरकार ने राज्य के अस्पतालों की फीस में बड़े स्तर पर इजाफा किया है। कर्नाटक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत आने वाले अस्पतालों में इलाज और डाइगनोस्टिक टेस्ट 20 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। कई सेवाओं के शुल्क में दोगुनी बढ़ोतरी भी हुई है। बैंगलोर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (BMCRI) और कर्नाटक के विभिन्न स्वायत्त मेडिकल शिक्षा संस्थानों के तहत आने वाले अस्पतालों में बढ़ी हुई फीस प्रभावी हो गई है। आइए जानते हैं कि अस्पतालों में किस सेवा के लिए कितनी फीस बढ़ोतरी हुई है।

अधिकारियों ने क्या बताया?

BMCRI के अधिकारियों ने TOI को इस बात की जानकारी दी है कि इलाज, सर्जरी, विभिन्न रक्त परीक्षण और स्कैन की फीस को संशोधित किया गया है। अधिकारियों की दलील है कि फीस में पिछला संशोधन 5-6 साल पहले हुआ था। इस बढ़ोतरी से अस्पतालों के रखरखाव में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने इसे मामूली फीस वृद्धि कहा है। उन्होंने बताया कि सभी टेस्ट और इलाज 20% महंगे नहीं हैं, कुछ ब्लड टेस्ट अभी भी मुफ़्त हैं।

कहां कितनी फीस बढ़ाई गई?

TOI के मुताबिक, फीस में संशोधन के बाद स्पेशल वार्ड (2 मरीज) के लिए शुल्क 750 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है। सिंगल बेड स्पेशल वार्ड की फीस 750 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दी गई है। जनरल वार्ड की फीस 15 रुपये से बढ़कर 20 रुपये हो गई है। ओपीडी रजिस्ट्रेशन फीस 10 रुपये से दोगुनी होकर 20 रुपये हो गई है।

संशोधित नियम के मुताबिक, आंतरिक रोगी रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये और मरीज के बेड का शुल्क 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। पोस्टमार्टम, चिकित्सा जांच, चोट और शारीरिक फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए शुल्क 250 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है। मेडिकल बोर्ड प्रमाणपत्र की कीमत अब 350 रुपये से बढ़कर 500 रुपये हो गई है। इसके अलावा डाइट की सलाह के लिए 50 रुपये और डाइट से संबंधित सलाह के लिए 100 रुपये के नए चार्ज जोड़े गए हैं।

You Might Also Like

पीएम मोदी की वाराणसी यात्रा से पहले कांग्रेस ने पूछे 9 सवाल, नमामि गंगे योजना में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
नीतीश कुमार के एक और पाला बदल से पूर्व सहयोगी हमलावर – ‘अयोध्या में राम आए, बिहार में पलटूराम…’
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने संविधान से देश के नाम ‘इंडिया’ को हटाने की मांग की, औपनिवेशिक गुलामी का प्रतीक बताया
मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, कई निवेशक होंगे शामिल
एनआरआई मतदाताओं को डाकमत की सुविधा देने पर विचार किया जा रहा : मुख्य निर्वाचन आयुक्त
TAGGED:blood testgovernment hospital fees increasedKARNATAKAtreatment is expensive
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

रूस-यूक्रेन युद्ध : बढ़ रहे खतरे के बीच भारत ने अपने नागरिकों को कीव तत्काल आज ही छोड़ने की सलाह दी

Vinayak Barot
Vinayak Barot
March 1, 2022
गुजरात : सूरत का इच्छापुर पुलिस स्टेशन बना देश का नंबर वन थाना
इसुदान गढ़वी को ‘आप’ ने गुजरात में बनाया सीएम पद का उम्मीदवार, केजरीवाल ने कहा – 73 फीसदी लोगों की पसंद
भारत सरकार को आघात : कनाडा में एएआई और एअर इंडिया की लाखों डॉलर की संपत्तियां जब्त
प्रयागराज में अमित शाह ने साधा निशाना – पूरा इंडी गठबंधन अपने परिवार के लिए राजनीति करता है
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?