hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी में दर्दनाक हादसा : लखनऊ के किसान पथ पर आग का गोला बनी बस, पांच लोग जिंदा जले
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > यूपी में दर्दनाक हादसा : लखनऊ के किसान पथ पर आग का गोला बनी बस, पांच लोग जिंदा जले
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी में दर्दनाक हादसा : लखनऊ के किसान पथ पर आग का गोला बनी बस, पांच लोग जिंदा जले

Revoi Editor
Last updated: May 15, 2025 8:21 pm
Revoi Editor
Published: May 15, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 15 अप्रैल। बिहार से दिल्ली जा रही एक निजी बस में आज सुबह लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में किसान पथ पर बस में आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस आयुक्त (मोहनलालगंज) रजनीश वर्मा ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही एक निजी बस में सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गयी ।

उन्होंने बताया कि आग लगने से बस में सवार दो बच्चों, दो महिलाओं और एक पुरूष की मौत हो गयी वहीं हादसे में कुछ लोग घायल भी हुये हैं जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया है। वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस के ‘गेयर बाक्स’ में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।

सूत्रों के अनुसार बस में करीब 80 यात्री थे और बस में जब आग लगी उस वक्त सभी लोग सो रहे थे। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि बस का आपातकालीन द्वार नहीं खुला और इस वजह से लोग बस से बाहर नहीं निकल सके। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि एक किलोमीटर दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।

सीएम योगी ने जताया शोक, घायलों के समुचित इलाज के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के किसान पथ पर बस में आग लगने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

रूस में पुल ढहने के कारण पटरी से उतरी ट्रेन, 7 की मौत, 69 घायल
घृणा अपराधों को लेकर विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी – कनाडा में रहने वाले भारतीय रहें सावधान
फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का हुआ Grand Welcome, राष्ट्रपति मैक्रों ने लगाया गले
दिल्ली विश्वविद्यालय का फैसला : कॉलेजों को अब सावरकर और सुषमा स्वराज के नाम दिए जाएंगे  
यूपी : मुख्‍तार अंसारी पर कसता जा रहा शिकंजा , करीबी की 83 लाख की सम्‍पत्ति कुर्क
TAGGED:bus caught firefive people burnt aliveKisan Path in LucknowTragic accident in UP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?