Homeहिन्दीराष्ट्रीयकानपुर देहात में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से एक ही...

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा, झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले

कानपुर देहात, 12 मार्च। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के रूरा क्षेत्र में एक झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग की चपेट में आने से एक परिवार के पांच सदस्यों की जल कर मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार मध्यरात्रि बाद करीब दो बजे हारामऊ गांव में यह हादसा उस समय हुआ, जब बंजारा डेरा में एक झोपड़ी में आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण आग को बुझा पाते, तब तक झोपड़ी के अंदर मौजूद दंपति और उनके तीन मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रूरा के हारामऊ गांव में एक बंजारा डेरा है। डेरा में सैकड़ों परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। इस डेरे में प्रकाश अपनी पत्नी रेशम, पुत्र सतीश, बहु काजल व दो नाती,एक नातिन के साथ झोपड़ी में रहते हैं। प्रकाश व सतीश मजदूरी करते थे। रोज की तरह खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने के लिए झोपड़ी के अंदर चला गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments