1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमचाल प्रदेश में दर्दनाक हादसा : टाटा सूमो पर पहाड़ से गिरे पत्थर, 13 लोगों की मौत, दो घायल
हिमचाल प्रदेश में दर्दनाक हादसा : टाटा सूमो पर पहाड़ से गिरे पत्थर, 13 लोगों की मौत, दो घायल

हिमचाल प्रदेश में दर्दनाक हादसा : टाटा सूमो पर पहाड़ से गिरे पत्थर, 13 लोगों की मौत, दो घायल

0
Social Share

चंबा, 24 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के चंबा और लाहौल स्पीति जिले की सीमा पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जब पांगी-उदयपुर मार्ग पर एक टाटा सूमो के ऊपर पहाड़ से दरके कई पत्थर जा गिरे। पत्थरों की चपेट में आने से ड्राइवर बीर सिंह सहित कार सवार 13 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

लाहौल स्पीति जिले की एसपी शिवानी मेहला ने बताया कि पुलिस थाना उदयपुर के तहत यह हादसा हुआ, जहां कड़ू नाला के पास HP01M2210 नंबर की एक वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिरे। हादसा इतना भयावह था कि पत्थर गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस प्रशासन मौके पर रवाना

डीसी चंबा मुकेश रेपसवा ने बताया कि जिस जगह हादसा हुआ है, वो बहुत दुर्गम है और वहां सिग्नल उपलब्ध नहीं है, लिहाजा हादसे की जानकारी लेने में समस्या आ रही है। ये इलाका लाहौल स्पीति जिले में आता है। ऐसे में बीआरओ और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ चंबा जिले से भी पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है।

सीएम सुक्खू व डिप्टी सीएम ने हादसे पर जताया दुख

इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर लिखा, ‘समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हू।’

भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनकराज ने भी व्यक्त की शोक संवेदना

चंबा जिले के भरमौर से भाजपा विधायक डॉ. जनकराज ने भी सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें साझा करते हुए जानकारी दी है कि पांगी उदयपुर मार्ग पर एक टाटा सूमो गाड़ी के ऊपर पहाड़ गिरने से 13 लोगों की मौत हुई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक चंबा जिले की पांगी घाटी के हैं। विधायक ने चंबा और लाहौल स्पीति जिला प्रशासन से राहत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया है। घटनास्थल के लिए पुलिस और बचाव दल रवाना हो चुके हैं।

डॉ. जनक राज ने हादसे पर शोक जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ‘पांगी घाटी के कुछ लोग उदयपुर से पांगी की ओर जा रहे थे। रास्ते में कड़ू नाले से पहले एक स्थान पर पहाड़ दरकने से उनकी गाड़ी इसकी चपेट में आ गई। गाड़ी में सवार 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग सुरक्षित बच पाए हैं। मृतकों में एक छह माह का बच्चा भी शामिल है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। लाहौल स्पीति और चंबा के जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।’

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code