1. Home
  2. कारोबार
  3. टोरेंट पावर ने वित्तीय वर्ष २०२५-२६ की तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में ३०% की वृद्धि दर्ज़ की
टोरेंट पावर ने वित्तीय वर्ष २०२५-२६ की तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में ३०% की वृद्धि दर्ज़ की

टोरेंट पावर ने वित्तीय वर्ष २०२५-२६ की तीसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में ३०% की वृद्धि दर्ज़ की

0
Social Share

अहमदाबाद: टोरेंट पावर लिमिटेड (“कंपनी”) ने आज ३१ दिसंबर, २०२५ को समाप्त तिमाही तथा वित्तीय वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।.

वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर इस तिमाही में कुल समग्र आय (TCI) में ₹१४७ करोड़ की वृद्धि हुई है, जिसमें निम्नलिखित कारकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है:

 गैस आधारित पावर प्लांट्स से योगदान में वृद्धि।
 लाइसेंस प्राप्त एवं फ्रेंचाइज़्ड वितरण व्यवसाय की परिचालन कार्यक्षमता में सुधार।
 नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) खंड से परिचालन प्रदर्शन में सुधार, हालांकि उच्च ब्याज और मूल्यह्रास (डिप्रिसिएशन) लागत से इसका कुछ हिस्सा संतुलित हुआ।
 वित्तीय वर्ष २०२४-२५ की तीसरी तिमाही के दौरान नॉन-करेंट निवेशों की बिक्री से हुआ लाभ।.
आज आयोजित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में कंपनी की मजबूत परिचालन प्रदर्शन, सुदृढ़ कैश फ्लो, वित्तीय अनुशासन तथा शेयरधारकों को निरंतर मूल्य प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए प्रति इक्विटी शेयर ₹१५ के अंतरिम लाभांश को मंज़ूरी दी गई है।

तिमाही के दौरान हुई प्रगति के प्रमुख बिंदु :
JERA के साथ दीर्घकालिक LNG आपूर्ति समझौता
ईंधन सुरक्षा को सुदृढ़ करने और दीर्घकालिक विकास को समर्थन देने की एक रणनीतिक पहल के तहत, कंपनी ने जापान की JERA के साथ १० वर्षों के लिए LNG बिक्री एवं खरीद समझौता किया है। इस समझौते के अंतर्गत २०२७ से प्रारंभ होकर प्रति वर्ष अधिकतम ०.२७ MMTPA LNG की आपूर्ति की जाएगी। कंपनी इस LNG का उपयोग अपने २,७३० मेगावाट क्षमता वाले गैस आधारित पावर प्लांट्स को कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए करेगी, जिससे देश में बढ़ती बिजली माँग, पीक डिमांड अवधि के दौरान समर्थन तथा नवीकरणीय ऊर्जा के संतुलन में सहायता मिलेगी। यह समझौता टोरेंट गैस लिमिटेड के लिए भी विश्वसनीय गैस उपलब्धता सुनिश्चित करेगा, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक उपभोक्ताओं तथा CNG वाहनों को सेवाएं प्रदान की जा सकें।

यह दीर्घकालिक व्यवस्था कंपनी की एकीकृत ऊर्जा रणनीति को और मजबूत बनाती है, आपूर्ति की विश्वसनीयता को बढ़ाती है तथा भारत में बढ़ती बिजली और स्वच्छ ऊर्जा की माँग को पूरा करने के लिए कंपनी को एक सशक्त स्थिति में स्थापित करती है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code