hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टोक्यो ओलंपिक : चक्का प्रक्षेपक कमलप्रीत फाइनल में, महिला हॉकी टीम की उम्मीदें कायम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टोक्यो ओलंपिक : चक्का प्रक्षेपक कमलप्रीत फाइनल में, महिला हॉकी टीम की उम्मीदें कायम
खेलहिन्दी

टोक्यो ओलंपिक : चक्का प्रक्षेपक कमलप्रीत फाइनल में, महिला हॉकी टीम की उम्मीदें कायम

Vinayak Barot
Last updated: July 31, 2021 2:29 pm
Vinayak Barot
Published: July 31, 2021
Share
SHARE

टोक्यो, 31 जुलाई। टोक्यो ओलंपिक खेलों के नौवें दिन शनिवार को प्रातःकालीन सत्र भारतीय दल के मिश्रित अनुभूतियों वाला रहा। इस क्रम में एथलेटिक्स मुकाबलों की महिला चक्का प्रक्षेप (डिस्कस थ्रो) स्पर्धा में कमलप्रीत कौर ने फाइनल में जगह बना ली, लेकिन उनकी सहयोगी सीमा पूनिया क्वालीफाइंग दौर से बाहर हो गईं। उधर महिला हॉकी टीम ने फिसड्डी दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की अपनी उम्मीदें कायम रखीं। हालांकि तीरंदाज अतनु दास और मुक्केबाज अमित पंघल अपने मुकाबले हारकर खेलों से बाहर हो गए।

कमलप्रीत ने हासिल किया 64 मीटर का अर्हता स्तर

ओलंपिक स्टेडियम में जारी एथलेटिक्स मुकाबलों के दूसरे दिन कमलप्रीत ने अपने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो किया, जो क्वालिफिकेशन मार्क भी था। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले की रहने वालीं कमलप्रीत ने ग्रुप बी के अर्हता राउंड में 16 एथलीटों के बीच दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहने वालीं अमेरिका की वालारी आलमैन (66.42 मीटर) के अलावा सिर्फ कमलप्रीत ही रहीं, जिन्होंने 64 मीटर या उससे ज्यादा दूर तक थ्रो किया।

दूसरी प्रक्षेपक सीमा पूनिया 16वें स्थान पर पिछड़ गईं

दूसरी भारतीय डिस्कस थ्रोअर सीमा पूनिया 60.57 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप ए में 15 एथलीटों के बीच छठे स्थान पर रहीं। दोनों पूलों में 31 खिलाड़ियों में से 64 मीटर का मार्क पार करने वालीं या शीर्ष 12 प्रक्षेपकों को फाइनल में जगह मिलनी थी और ओवरआल में सीमा 16वें स्थान पर पिछड़ गईं। इस स्पर्धा का फाइनल दो अगस्त को होगा।

महिला हॉकी : दक्षिण अफ्रीका पर 4-3 से जीत में वंदना के तीन गोल

उधर ओआई स्टेडियम की साउथ पिच पर रानी रामपाल की अगुआई उतरी महिला हॉकी टीम ने पूल ए के अपने अंतिम मैच में वंदना कटारिया के तीन गोलों की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की अपनी हल्की उम्मीदें कायम रखीं।

इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने तीन बार बराबरी की लेकिन वंदना ने 49वें मिनट में अपना तीसरा और दल का चौथा गोल कर जीत सुनिश्चित की। उन्होंने चौथे मिनट में टीम का खाता खोलने के अलावा 17वें मिनट में भी गोलक किया। टीम का तीसरा गोल नेहा गोयल ने 32वें मिनट में शॉर्ट कॉर्नर पर किया।

भारतीयों को मैच के दौरान कुल 10 शॉर्ट कॉर्नर मिले, लेकिन उनमें सिर्फ तीन का फायदा उठाया जा सका। कमजोर रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए टेरिन क्रिस्टी ग्लास्बी (15वां मिनट), कप्तान एरिन हंटर (30वां मिनट) और मारिएन मारियास (39वां मिनट) ने गोल किए।

ग्रेट ब्रिटेन-आयरलैंड मैच के परिणाम पर टिकी आस

फिलहाल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए भारत को अब आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन के बीच खेले जाने वाले पूल के आखिरी मैच के परिणाम का इंतजार करना होगा। आयरलैंड की टीम ब्रिटेन से हार जाए या ड्रॉ खेले, तभी भारत को अंतिम आठ में जगह मिलेगी।

पूल में नीदरलैंड (चार मैच में 12 अंक) व जर्मनी (चार मैच में 12 अंक) पहले दो स्थानों पर हैं। ग्रेट ब्रिटेन (चार मैच में छह अंक) तीसरे स्थान पर है जबकि चौथे स्थान पर काबिज भारत ने सभी पांच मैच खेलकर दो जीत व तीन पराजय के साथ छह अंक अर्जित किए। आयरलैंड के चार मैचों में तीन अंक हैं जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम को पांचों मैच गंवाने पड़े।

You Might Also Like

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को संदिग्ध हार्ट अटैक, शक के आधार पर 20 जनरल अरेस्ट
AIIMS में भर्ती राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, अब भी वेंटिलेटर पर हैं कॉमेडियन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म सम्मान को लुटियंस दिल्ली से बाहर निकाला
रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने नई दिल्‍ली आ रहे
अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना – विदेश में अपने ही देश की आलोचना करना शोभा नहीं देता
TAGGED:Chakka LauncherKamalpreet FinalTokyo olympicsWomen's Hockey Team
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?