1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. राजस्थान कांग्रेस में बदलाव : टीकाराम जूली होंगे विधायक दल नेता, गोविंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार
राजस्थान कांग्रेस में बदलाव : टीकाराम जूली होंगे विधायक दल नेता, गोविंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार

राजस्थान कांग्रेस में बदलाव : टीकाराम जूली होंगे विधायक दल नेता, गोविंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार

0
Social Share

जयपुर, 16 जनवरी। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय के बाद शीर्ष नेतृत्व ने राज्य में बदलाव शुरू कर दिया है। इस क्रम में पार्टी ने टीकाराम जूली को राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। हालांकि गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा है। जूली को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का करीबी माना जाता है, जो उन्हीं के क्षेत्र अलवर से आते हैं।

उल्लेखनीय है कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में लड़ा गया विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस ने किसी को भी कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त नहीं किया था। 43 वर्षीय टीकाराम जूली अशोक गहलोत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थे। वह राजस्थान विधानसभा में अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक आधिकारिक पत्र में कहा गया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में टीकाराम जूली की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।’

वेणुगोपाल के आदेश में यह भी कहा गया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बरकरार रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।” उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), दोनों ने अपने पुराने नेताओं की जगह युवा नेताओं को नियुक्त किया है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code