hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मोदी कैबिनेट का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा : महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी, 49 लाख कर्मचारियों को फायदा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मोदी कैबिनेट का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा : महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी, 49 लाख कर्मचारियों को फायदा
राष्ट्रीयहिन्दी

मोदी कैबिनेट का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा : महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी, 49 लाख कर्मचारियों को फायदा

Revoi Editor
Last updated: October 16, 2024 10:40 pm
Revoi Editor
Published: October 16, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने दीपावली के पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट मीटिंग में DA बढ़ोतरी पर फैसला हुआ।

रबी फसलों के MSP को मंजूरी, वाराणसी में गंगा पर बनेगा नया पुल

मोदी कैबिनेट की बैठक में कुछ अन्य अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दी। इसके अलावा गंगा नदी पर एक नए रेल-सह-सड़क सेतु सहित वाराणसी-पं.दीन दयाल उपाध्याय मल्टी ट्रैकिंग परियोजना के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दी

विवरणः https://t.co/X3Cd0lRd65#CabinetDecisions @MIB_Hindi pic.twitter.com/fqtLNumlKj

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) October 16, 2024

एक जुलाई से लागू होगा बढ़ा हुआ DA 

दिवाली से पहले हुई इस बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50% से बढ़कर 53% हो गया है। इसका फायदा करीब 49.18 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 64.89 लाख पेंशनर्स को होगा। बढ़ा हुआ DA एक जुलाई से लागू होगा। यानी कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिलेगा।

#Cabinet approves additional instalment of 3% of Dearness Allowance to Central Government employees and Dearness Relief to Pensioners

This will benefit about 49.18 lakh central government employees and 64.89 lakh pensioners #CabinetDecisions || pic.twitter.com/OMy3rnZHmH

— All India Radio News (@airnewsalerts) October 16, 2024

10,000 बेसिक सैलरी पर 330 रुपये का फायदा

उल्लेखनीय है कि बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमें महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डियरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है।

उदाहरण के तौर पर आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपये और ग्रेड पे 1000 रुपये है तो दोनों को जोड़ने पर कुल योग 11 हजार रुपये हुआ। ऐसे में बढ़ने के बाद 53% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें तो यह 5,830 रुपये हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 16,830 रुपये हुई। वहीं 50% DA के लिहाज से आपको 16,500 रुपये सैलरी मिल रही है। यानी तीन % DA बढ़ने के बाद हर महीने 330 रुपये का फायदा होगा।

You Might Also Like

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की खड़गे व राहुल गांधी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची
एशियाड टेनिस : रामकुमार व साकेत ने पुरुष युगल में पक्का किया पदक, एकल में भारतीय चुनौती समाप्त
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जमकर खेली होली, दोस्तों के साथ की ढेर सारी मस्ती
टी20 विश्व कप : भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च, रोहित एंड कम्पनी अब इसी जर्सी में दिखेगी
कोलंबियाई सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार थे 125 जवान, 80 सैनिकों के मारे जाने की आशंका
TAGGED:49 lakh employees benefitedGift to central employeesmodi cabinetThree percent increase in dearness allowance
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

फैशन ब्लॉगर हत्याकांड : इंस्टाग्राम पर 44.5 हजार फालोअर, मौत पर एक नहीं आया

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 27, 2022
मालदीव से सिंगापुर पहुंचे गोटबाया राजपक्षे, श्रीलंका में पीएम आवास पर अब भी आंदोलनकारियों का कब्जा
असम: पीएम मोदी ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में उठाया हाथी और जीप सफारी का लुत्फ
खरगे का आरोप- जम्मू-कश्मीर पर भाजपा की नीति ‘कश्मीरियत’ का सम्मान करने वाली नहीं
પંજાબમાં પ્રાઈવેટ યુનિવર્સિટી બનાવવા માટે સરકારે કાયદામાં કર્યું મોટું પરિવર્તન
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?