hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तराखंड के चमोली में आधी रात को मचा त्राहिमाम, बादल फटने से आया सैलाब, मलबे में दबे कई घर, रेस्क्यू जारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तराखंड के चमोली में आधी रात को मचा त्राहिमाम, बादल फटने से आया सैलाब, मलबे में दबे कई घर, रेस्क्यू जारी
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तराखंड के चमोली में आधी रात को मचा त्राहिमाम, बादल फटने से आया सैलाब, मलबे में दबे कई घर, रेस्क्यू जारी

Revoi Editor
Last updated: August 23, 2025 9:04 am
Revoi Editor
Published: August 23, 2025
Share
SHARE

चमोली, 23 अगस्त। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार की आधी रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। चमोली जिले के थराली क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में आधी रात को बादल फटने की घटना के बाद घरों में बाजारों में मलबा भर गया है जिससे त्राहिमाम मचा है। नगर पंचायत थराली के कोटड़ीप में दुकानों और मकानों को नुकसान होने के साथ ही गाड़िया मलबे में दबी हुई हैं। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में उपजिलाधिकारी आवास के भीतर तक मलबा घुस गया, नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास और राड़ीबगड़ के कई घरों में मलबे से नुकसान हुआ है। वहीं कई बाइक और अन्य वाहन मलबे की चपेट में हैं। घटना के बाद से ही लोग दहशत में हैं और भारी बारिश के बीच लोग घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर जाकर अपनी जान बचाई।

Contents
चमोली पुलिस ने दी जानकारीबादल फटने की घटना से मची तबाहीआज स्कूलों को बंद कर दिया गया है
चमोली पुलिस ने दी जानकारी

चमोली पुलिस ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए, “बीती रात थाना थराली क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना थराली पुलिस ने रात्रि में ही मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय लोगों को सतर्क किया और घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।”

बादल फटने की घटना से मची तबाही

1. थराली बाजार, कोटदीप, और तहसील थराली परिसर में नुकसान: थराली कस्बे में शुक्रवार की आधी रात के बाद बादल फटने से तहसील परिसर, एसडीएम आवास, और कई घरों में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया। तहसील परिसर में खड़ी कुछ गाड़ियां भी मलबे में दब गईं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। तेज बहाव और मलबे के कारण कस्बे की सड़कें तालाब जैसी हो गईं।

2. सागवाड़ा गांव में हताहत: पास के सागवाड़ा गांव में एक युवती के मलबे में दबने से मौत की सूचना है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर भागे। राहत और बचाव कार्यों में पुलिस और प्रशासन की टीमें जुटी हुई हैं

3. चेपड़ों बाजार में कुछ दुकानें मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा, एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

4. थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास मलबे और भारी बारिश के कारण अवरुद्ध हो गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप है।

5. थराली-सागवाड़ा मार्ग भी मलबे और बारिश के कारण बंद है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है।

6. गौचर से स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासन सक्रिय है।

7. मींग खदेरे के पास बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) सड़क को खोलने के लिए कार्य कर रहा है, ताकि यातायात और राहत कार्यों को सुचारू किया जा सके।

आज स्कूलों को बंद कर दिया गया है

1- जिला प्रशासन ने थराली तहसील के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को शनिवार (23 अगस्त 2025) को बंद रखने का आदेश दिया है

2- जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

3- चमोली जिले में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से पहले भी नुकसान की खबरें आई थीं, जैसे सोल घाटी और केरा गांव में मकान, दुकानें, और गौशालाएं मलबे में दब गई थीं।

 

You Might Also Like

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, कहा – पीएम वोट मांगने के लिए हिन्दू देवी-देवताओं का इस्तेमाल कर रहे
गणतंत्र दिवस परेड की झांकियों में इस बार इसरो के चंद्रयान-3 से लेकर राम मंदिर तक शामिल
शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया
RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पहुंचे वाराणसी, रात्रि विश्राम के बाद जाएंगे हथियाराम मठ
स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने 100 करोड़ टीकाकरण के उपलक्ष्य में लॉन्च किया गीत और वीडियो
TAGGED:Chamoli accidentcloud burst in ChamoliCM DhamiUttarakhand tragedy
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कुलदीप सेंगर की रिहाई के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर प्रदर्शन, रेप पीड़िता की मां बोलीं – दोषी को फांसी हो

Revoi Editor
Revoi Editor
December 26, 2025
પશ્ચિમી સરહદે મારક ક્ષમતા વધારશે ભારતીય સેના, પાકિસ્તાન બોર્ડર પર તેનાત થશે ઈન્ટિગ્રેટેડ બેટલ ગ્રુપ
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में सेट किया 2024 चुनाव का एजेंडा, विपक्ष पर कड़ा प्रहार
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी
સોશયલ મીડિયા: શ્રાવણના પહેલા સોમવારે ચંદ્રયાન-2, બીજાએ ટ્રિપલ તલાક, ત્રીજાએ 370-35એ, હવે શું?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?