hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उत्तर प्रदेश : राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर गंगा-सतलज एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप  
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > उत्तर प्रदेश : राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर गंगा-सतलज एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप  
राष्ट्रीयहिन्दी

उत्तर प्रदेश : राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर गंगा-सतलज एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप  

Vinayak Barot
Last updated: June 5, 2022 12:34 pm
Vinayak Barot
Published: June 5, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 5 जून। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वाराणसी आगमन से रविवार की सुबह वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने धनबाद जंक्शन से फीरोजपुर कैंटोमेंट जा रही गंगा-सतलज एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना दी।

ट्रेन में बम की सूचना मिलते ही स्टार्टर सिग्नल पार कर चुकी ट्रेन को रोक दिया गया। आनन-फानन में पहुंची जीआरपी टीम और सिगरा थाने की पुलिस ने ट्रेन की बोगियों की तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु ट्रेन में नहीं मिली। रेल प्रशासन ने पूरी तसल्ली के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 13307 गंगा-सतलज एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर कैंट रेलवे स्टेशन से जैसे ही रवाना हुई, उसी वक्त स्टार्टर सिग्नल पार करने के तुरंत बाद गाड़ी के लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर के वॉकी टॉकी पर गाड़ी के एसएलआर में बम होने को सूचना मिली। आनन फानन में ट्रेन को रोक दिया गया।

इसके बाद एएससी, एडिश्नल एसएस,  इन्स्पेक्टर आरपीएफ, जीआरपी, बीडीएस मिर्जापुर की टीम, एसआईबी वाराणसी और एलआईयू टीम द्वारा पूरी गाड़ी को चेक किया गया। गाड़ी के अंदर कोई बम या संदिग्ध व्यक्ति वस्तु नहीं मिली। लगभग सवा आठ बजे तक चले संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान बम या कोई संदिग्ध वस्तु न होने की तसल्ली के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोपहर में वाराणसी आएंगे। अपने छह घंटे के काशी ठहराव में वह पहली बार श्री काशी विश्वनाथ धाम जाएंगे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में सप्तनीक दर्शन-पूजन करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद देर शाम यहां से लखनऊ जाएंगे।

You Might Also Like

गुजरात : मोरबी के हलवद जीआईडीसी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरी, 12 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
गंगा में बढ़ गई डॉल्फिन की आबादी, यूपी में सबसे ज्यादा, सामने आई संख्या
उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला – अब सिर्फ राज्य के निवासियों को लगेगी कोरोना वैक्सीन
शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी, खतरे की आशंका को देखते हुए बढ़ाई गई सुरक्षा
देवेंद्र फडणवीस की चौंकाने वाली घोषणा – एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम 7.30 बजे लेंगे शपथ
TAGGED:Ganga-Sutlej ExpressPresident Kovindtrain bomb informationuttar pradeshvaranasiVaranasi Cantt Railway Station
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?