hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक : कोलार की महिला में मिला दुनिया का नया और अनोखा ब्लड ग्रुप, CRIB नाम से हुई पहचान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कर्नाटक : कोलार की महिला में मिला दुनिया का नया और अनोखा ब्लड ग्रुप, CRIB नाम से हुई पहचान
राष्ट्रीयहिन्दी

कर्नाटक : कोलार की महिला में मिला दुनिया का नया और अनोखा ब्लड ग्रुप, CRIB नाम से हुई पहचान

Revoi Editor
Last updated: July 31, 2025 3:36 pm
Revoi Editor
Published: July 31, 2025
Share
SHARE

बेंगलुरु, 31 जुलाई। कर्नाटक के कोलार जिले की एक 38 वर्षीया महिला में दुनिया का एक बिल्कुल नया रक्त समूह पाया गया है, जिसे ‘CRIB’ नाम दिया गया है। यह खोज रक्त विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

यह मामला तब सामने आया, जब महिला को कोलार के एक अस्पताल में हृदय शल्य चिकित्सा (हार्ट सर्जरी) के लिए भर्ती किया गया था। उनका रक्त समूह सामान्यत: O Rh+ था, लेकिन जब सर्जरी से पहले उन्हें रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ी, तो उपलब्ध कोई भी O-पॉजिटिव यूनिट उनके शरीर से मेल नहीं खा रही थी।

यह देखकर अस्पताल ने मामला रोटरी बैंगलोर टीटीके ब्लड सेंटर की एडवांस्ड इम्यूनोहेमेटोलॉजी रेफरेंस लैब भेजा। लैब ने जब एडवांस्ड सेरोलॉजिकल तकनीकों से जांच की, तो पता चला कि महिला का रक्त ‘पैनरिएक्टिव’ है, यानी यह किसी भी सामान्य रक्त सैंपल से मेल नहीं खा रहा था। इससे संदेह हुआ कि यह कोई दुर्लभ या अब तक अज्ञात रक्त समूह हो सकता है।

इसके बाद महिला के 20 परिजनों के रक्त सैंपल की भी जांच की गई, लेकिन कोई मेल नहीं मिला। डॉक्टर्स और परिवार के सहयोग से बिना रक्त चढ़ाए ही महिला की सफल हार्ट सर्जरी की गई। आगे जांच के लिए महिला और उनके परिवार के रक्त सैंपल ब्रिटेन की इंटरनेशनल ब्लड ग्रुप रेफरेंस लेबोरेटरी (IBGRL), ब्रिस्टल भेजे गए। वहां 10 महीनों के व्यापक शोध और आणविक परीक्षण के बाद एक नए रक्त एंटीजन की खोज हुई, जिसे “CRIB” नाम दिया गया।

CRIB नाम में CR का मतलब है Cromer (एक मौजूदा रक्त समूह प्रणाली), और IB का मतलब है India-Bangalore, जहां इस खोज की शुरुआत हुई। यह नया एंटीजन क्रोमर ब्लड ग्रुप सिस्टम का हिस्सा है। जून 2025 में मिलान, इटली में आयोजित इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (ISBT) की 35वीं रीजनल कांग्रेस में इस खोज की आधिकारिक घोषणा की गई।

यह महिला दुनिया की पहली व्यक्ति हैं, जिनमें यह नया CRIB एंटीजन पाया गया है। इस खोज के बाद, रोटरी बैंगलोर टीटीके ब्लड सेंटर ने कर्नाटक स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल और मुंबई स्थित ICMR के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोहेमेटोलॉजी (IIH) के सहयोग से एक “रेयर डोनर रजिस्ट्री” शुरू की है। यह पहल दुर्लभ रक्त समूहों वाले मरीजों को समय पर सही रक्त मुहैया कराने के लिए की गई है। इस खोज से न केवल भारत को वैश्विक रक्त विज्ञान में एक नई पहचान मिली है, बल्कि यह दुर्लभ रक्त समूहों पर शोध और मरीजों को जीवन रक्षक सहायता देने की दिशा में एक बड़ी प्रगति है।

You Might Also Like

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम के लिए सेवादारों के वाहन को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
विंबलडन टेनिस : रोहन बोपन्ना व मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी कठिन जीत से क्वार्टर फाइनल में
मुंबई में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, मानखुर्द में तीन मंजिला चॉल ढही; 6 की मौत, बचाव अभियान जारी
टीवी सीरियल ‘रामायण’ के ‘राम’ अरुण गोविल ने मेरठ से भरा पर्चा, बोले – ‘जनता मुझे देती रहेगी प्यार, 400 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा’
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बीच बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ का निरीक्षक घायल
TAGGED:blood group identified as CRIBKARNATAKAwoman from KolarWorld's new and unique blood group
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

ICC टी20 विश्व कप : इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए गयाना पहुंची टीम इंडिया

Revoi Editor
Revoi Editor
June 26, 2024
Farmers protest effect: Vegetable price increases in Delhi, people have been asked to avoid some routes
बंगलादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे : शेख हसीना
इजराइल ने UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पर लगाया प्रतिबंध, विदेश मंत्री बोले – उन्हें देश में घुसने नहीं देंगे
अमेरिकी सीनेट ने ऋण सीमा विधेयक पारित किया, बाइडेन के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?