hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार : लगातार चौथे दिन रही तेजी, दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार : लगातार चौथे दिन रही तेजी, दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार : लगातार चौथे दिन रही तेजी, दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे

Revoi Editor
Last updated: July 31, 2024 9:57 pm
Revoi Editor
Published: July 31, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 31 जुलाई। भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी का दौर बरकरार रहा और मेटल, बिजली व चुनिंदा वाहन कम्पनियों के शेयरों में तेजी के सहारे बुधवार को भी दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर बंद हुए।

सेंसेक्स अब तक के उच्चतम 81,741.34 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 285.94 अंक यानी 0.35 प्रतिशत बढ़कर अपने अब तक के उच्चतम 81,741.34 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सूचकांक एक समय 372.64 अंक उछलकर 81,828.04 तक जा पहुंचा था। हालांकि यह बीते सोमवार (29 जुलाई) के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर (81,908.43) से नीचे ही रह गया। सेंसेक्स की 30 कम्पनियों में 20 के शेयर हरे निशान में बंद हुए जबकि 10 में गिरावट रही।

निफ्टी 25000 के आंकड़े से सिर्फ 48.85 अंक दूर

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 93.85 अंक यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 24,951.15 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक एक समय 127.3 अंक की बढ़त से 24,984.60 अंक तक जा पहुंचा था। लेकिन यह दो दिन पहले के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर (24,999.75) से तनिक दूर रह गया। निफ्टी से संबद्ध 50 कम्पनियों में 33 के शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि 13 में गिरावट दर्ज की गई।

जेएसडब्ल्यू स्टील की अगुआई में इन शेयरों में ज्यादा बढ़त रही

सेंसेक्स की कम्पनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी इंडिया, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, भारती एयरटेल, आईटीसी और टेक महिंद्रा प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट रही।

FII ने 5,598.64 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की

इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.88 प्रतिशत बढ़कर 80.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को 5,598.64 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

You Might Also Like

बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर बनाया अपना उत्तराधिकारी, नेशनल कोऑर्डिनेटर पद पर भी बहाल
मुलायम सिंह का परिवार अब संसद में दिखाएगा सपा की ताकत, अखिलेश सहित 5 सदस्‍य एक साथ पहुंचे लोकसभा
सराफा बाजार : दिल्ली में सोना पहली बार 72 हजार रुपये पर, चांदी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड
रिजर्व बैंक ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा, मुद्रास्फीति का अनुमान बढ़ाया
फेडरल रिजर्व बैंक की बैठक से पहले घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 502 अंक और टूटा
TAGGED:both indices reached record levelsBsemarket rose for the fourth consecutive dayniftyNSEsensexstock market
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?