1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु का आसमान आज नए भारत का साक्षी बना, नई ऊंचाई-नई भारत की सच्चाई है : पीएम मोदी
बेंगलुरु का आसमान आज नए भारत का साक्षी बना, नई ऊंचाई-नई भारत की सच्चाई है : पीएम मोदी

बेंगलुरु का आसमान आज नए भारत का साक्षी बना, नई ऊंचाई-नई भारत की सच्चाई है : पीएम मोदी

0
Social Share

नई दिल्ली, 13 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बेगलुरु का आसमान आज नए भारत का साक्षी बन रहा है। नई ऊंचाई- नई भारत की सच्चाई है। एयरो इंडिया का आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदहारण है।

एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।

इस दौरान भारत आसमान में अपनी ताकत दिखा रहा है. भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी एयरो इंडिया 2023 के उद्घाटन समारोह में फ्लाईपास्ट के दौरान गुरुकुल गठन का नेतृत्व कर रहे हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code