hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने वनतारा को दी ‘क्लीन चिट’, जानें क्या कहा…
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने वनतारा को दी ‘क्लीन चिट’, जानें क्या कहा…
राष्ट्रीयहिन्दी

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने वनतारा को दी ‘क्लीन चिट’, जानें क्या कहा…

Revoi Editor
Last updated: September 15, 2025 2:17 pm
Revoi Editor
Published: September 15, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 15 सितंबर। वनतारा से जुड़े मामलों की जांच कर रहे उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुजरात के जामनगर स्थित इस प्राणी बचाव एवं पुनर्वास केंद्र को ‘क्लीन चिट’ दे दी है। न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया और कहा कि अधिकारियों ने वनतारा में अनुपालन और नियामक उपायों के मुद्दे पर संतोष व्यक्त किया है।

यह रिपोर्ट शुक्रवार को प्रस्तुत की गई थी और शीर्ष अदालत ने सोमवार को इसका अवलोकन किया। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद एक विस्तृत आदेश पारित करेगी। शीर्ष अदालत ने भारत एवं विदेशों से जानवरों, विशेष रूप से हाथियों के अधिग्रहण के मद्देनजर कानूनों का पालन न करने के आरोपों पर वनतारा के खिलाफ तथ्यान्वेषी जांच करने के लिए 25 अगस्त को विशेष जांच दल का गठन किया था।

शीर्ष अदालत ने मीडिया और सोशल मीडिया में आई खबरों और गैर सरकारी संगठनों व वन्यजीव संगठनों की विभिन्न शिकायतों के आधार पर वनतारा के खिलाफ अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

शीर्ष अदालत ने 14 अगस्त को याचिकाकर्ता सी आर जया सुकिन द्वारा दायर याचिका को ‘पूरी तरह से अस्पष्ट’ बताया, जिसमें वनतारा में कथित तौर पर कैद किये गए हाथियों को उनके मालिकों को वापस करने के लिए एक निगरानी समिति गठित करने का अनुरोध किया गया था।

You Might Also Like

श्रीराम मंदिर जमीन विवाद में बोले संजय सिंह – मैं झूठा साबित हुआ तो दर्ज कराएं 500 करोड़ की मानहानि का केस
यूक्रेन में भारतीयों को बंधक बनाने की कोई रिपोर्ट नहीं : विदेश मंत्रालय
नीरज चोपड़ा, मिताली राज व सुनील छेत्री सहित 12 एथलीटों को राष्ट्रपति कोविंद ने दिया ‘खेल रत्न’
श्रीलंकाई पीएमओ ने महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज
हरियाणा : जींद में ट्रक और पिकअप वैन की जबर्दस्त टक्कर, 6 की मौत, करीब 17 लोग घायल
TAGGED:clean chitSITSupreme CourtVanatara
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर में चुनाव सहिंता के उल्लंघन के लिए नौ प्राथमिकी दर्ज

Vinayak Barot
Vinayak Barot
September 7, 2024
વિજય માલ્યા અને નીરવ મોદી જેવા લોકો પર બની ડોક્યુમેન્ટરી સિરીઝ
लालू यादव को एक और राहत, सीबीआई ने डीएलएफ रिश्वत मामले में दी क्लीन चिट
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का किया खुलासा, 2 गिरफ्तार
सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने संभाला विभागीय कार्यभार, कहा – ‘हम दिल्ली वालों के हित में काम करेंगे’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?