hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: शेयर बाजार में थमा रिकॉर्ड तेजी का दौर, सर्वकालिक उच्चतम स्तर छूने के बाद दोनों मानक सूचकांक फिसले
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > शेयर बाजार में थमा रिकॉर्ड तेजी का दौर, सर्वकालिक उच्चतम स्तर छूने के बाद दोनों मानक सूचकांक फिसले
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

शेयर बाजार में थमा रिकॉर्ड तेजी का दौर, सर्वकालिक उच्चतम स्तर छूने के बाद दोनों मानक सूचकांक फिसले

Revoi Editor
Last updated: June 29, 2024 12:58 am
Revoi Editor
Published: June 28, 2024
Share
SHARE

मुंबई, 28 जून। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान के बावजूद स्थानीय स्तर पर बैंक, वित्त एवं प्रौद्योगिकी शेयरों में मुनाफावसूली के कारण भारतीय शेयर बाजार में पिछले चार सत्रों से जारी रिकॉर्ड तेजी पर ब्रेक लग गया और कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन दोनों ही मानक सूचकांक यानी सेंसेक्स व निफ्टी सर्वकालिक उच्चतम स्तर छूने के बाद हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स 210.45 अंक गिरकर 79,032.73 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 210.45 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 79,032.73 पर बंद हुआ। हालांकि शुरुआती कारोबार में यह 428.4 अंक उछलकर 79,671.58 के नए रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया था। लेकिन दोपहर के सत्र में बिकवाली शुरू होने के बाद यह दबाव में आ गया। सेंसेक्स की 30 कम्पनियों में 11 के शेयर चढ़े जबकि 19 गिरावट के साथ बंद हुए।

निफ्टी में 33.90 अंक की मामूली गिरावट

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 33.90 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,010.60 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 129.5 अंक चढ़कर 24,174 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में मुनाफावसूली का जोर रहने से इसे भी गिरावट का सामना करना पड़ा। निफ्टी की 50 कम्पनियों में 25 के शेयर में वृद्धि दर्ज की गई जबकि 25 लाल निशान में बंद हुए।

4 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स कुल 2,033.28 तक उछला

इसके साथ ही पिछले तीन दिनों से सेंसेक्स व निफ्टी की ओर से बनाए जा रहे नए रिकॉर्ड का सिलसिला भी थम गया। गुरुवार को सेंसेक्स पहली बार 79,000 और निफ्टी 24,000 के स्तर के पार बंद हुए थे। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में कुल 2,033.28 अंक यानी 2.63 प्रतिशत की उछाल आई थी।

बैंक, वित्त एवं प्रौद्योगिकी शेयरों में रही ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स के समूह में शामिल कम्पनियों में से इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले और टाइटन सबसे ज्यादा लाभ में रहीं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोप के अधिकतर बाजार शुरूआती कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

शेयर बाजार के आंड़ों के मुताबिक, विदेशा संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 7,658.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत बढ़कर 87.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You Might Also Like

विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक के बाद नेताओं ने भरी हुंकार – मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प
आंगनबाड़ी केंद्र में प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों से की बात, पोषण आहार की ली जानकारी, देखें तस्वीरें
आईपीएल-18 : इंग्लिस-प्रियांस ने पंजाब किंग्स को दिलाया क्वालीफायर 1 का टिकट, MI को एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा
‘खेल के सच्चे आइकॉन’ : BCCI ने पुराने वीडियो के साथ सर गैरी सोबर्स को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बार्सिलोना ने रोका एटलेटिको का विजय अभियान, खिताब के करीब पहुंचा
TAGGED:benchmark indices slippedBseniftyNSEsensexstock marketThe record boom stopped
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा के शासन में भ्रष्ट हो गया है पूरा सरकारी तंत्र

Revoi Editor
Revoi Editor
October 6, 2025
देश के कई हिस्सों में वॉर मॉक ड्रिल से पहले NSA डोभाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात
US Report on Human Rights Issues in India: MEA Takes Dim View
अफगानिस्तान संकट : काबुल से जामनगर पहुंचा वायुसेना का सी-17 विमान, भारतीय राजदूत समेत 120 अधिकारी लौटे
उत्तर प्रदेश : मथुरा में भी ईदगाह मस्जिद परिसर को सील करने के लिए याचिका दायर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?