1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति ने चार न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश
राष्ट्रपति ने चार न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश

राष्ट्रपति ने चार न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त किया दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश

0
Social Share

नई दिल्ली, 25 फरवरी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चार न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की सिफारिश पर श्रीमती नीना बंसल कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, अनूप कुमार मेंदिरत्ता, और सुधीर कुमार जैन को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर नियुक्त किया है।

शीर्ष अदालत की कॉलेजियम की एक फरवरी 2022 को हुई बैठक में छह न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई थी। न्यायिक अधिकारियों में कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, मेंदिरत्ता और श्री जैन के अलावा पूनम ए. बाबा एवं स्वर्ण कांता शर्मा को उच्च न्यायालय का न्यायधीश बनाने के लिए उनके नामों की सिफारिश की गई थी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code