hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ज्ञानवापी प्रकरण : एएसआई सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मस्जिद कमेटी, जिला अदालत के आदेश पर आज से होना है सर्वे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ज्ञानवापी प्रकरण : एएसआई सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मस्जिद कमेटी, जिला अदालत के आदेश पर आज से होना है सर्वे
राष्ट्रीयहिन्दी

ज्ञानवापी प्रकरण : एएसआई सर्वे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मस्जिद कमेटी, जिला अदालत के आदेश पर आज से होना है सर्वे

Vinayak Barot
Last updated: July 24, 2023 12:31 am
Vinayak Barot
Published: July 24, 2023
Share
SHARE

वाराणसी, 23 जुलाई। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी ने वाराणसी जिला जज के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। जिला जज ने ज्ञानवापी परिसर का सोमवार से एएसआई सर्वे कराने का आदेश दिया है।

अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने रविवार को बताया कि वाराणसी जिला अदालत के आदेश के खिलाफ समिति के वकील ने एक याचिका दायर की है। समिति के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। इस पर सोमवार को सुनवाई होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि जिला जज ने अपने आदेश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद के बैरिकेड क्षेत्र के सर्वेक्षण की अनुमति दी है। सर्वेक्षण में सील की गई कार्रवाई को शामिल नहीं किया जाएगा।

चार अगस्त तक देनी है रिपोर्ट

उधर चार हिन्दू महिला वादी के वकीलों में से एक सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि वकीलों की एक टीम सारनाथ में एएसआई के अधिकारी से मुलाकात करेगी। इस दौरान उन्हें अदालत के आदेश से अवगत कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार (21 जुलाई) को वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने एएसआई द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद के बैरिकेड क्षेत्र का व्यापक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया ताकि यह पता लगाया जा सके कि मस्जिद पहले से मौजूद हिन्दू मंदिर पर बनाई गई थी या नहीं। अदालत ने एएसआई को इस संबंध में चार अगस्त तक एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

इस तरह होगा सर्वेक्षण

चार हिन्दू महिला वादियों के आवेदन को स्वीकार करते हुए अदालत ने एएसआई को काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में उस भूखंड का डेटिंग, खुदाई और ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) तकनीकों का उपयोग करके एक व्यापक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था, जहां मस्जिद खड़ी है। हालांकि, अदालत ने उस क्षेत्र को बाहर रखने का आदेश दिया, जो मई 2022 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से सील है। सील किया गया क्षेत्र वह है, जहां हिन्दू शिवलिंग होने की बात कहते हैं जबकि मुसलमानों का दावा है कि यह एक फव्वारे का हिस्सा है।

सर्वे टीम वाराणसी पहुंची

इस बीच सोमवार सुबह सात बजे से प्रस्तावित सर्वे के लिए एएसआई की टीम वाराणसी आ गई है। इस सिलसिले में तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर आवास पर रविवार देर रात उच्चस्तरीय बैठक चल रही थी। बैठक में वाराणसी के डीएम एस राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन, जिला प्रशासन के अफसर, एएसआई की टीम के अलावा हिन्दू और मुस्लिम पक्ष के लोग भी शामिल थे।

You Might Also Like

चीन के बाद अब ताइवान का शक्ति प्रदर्शन, ताइवानी सेना ने शुरू किया युद्धाभ्यास
टि्वटर इंडिया के तत्कालीन एमडी मनीष माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस
विनेश फोगाट एशियाई खेलों में नहीं लेंगी हिस्सा, घुटने की चोट से परेशान हैं 2018 की चैम्पियन
राहुल गांधी बोले – महिला आरक्षण विधेयक अधूरा, इसमें ओबीसी कोटा जोड़ा जाना चाहिए
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने साधा निशाना – नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़े तो होगी जमानत जब्त
TAGGED:ASI SurveyGyanvapi controversymosque committee reached the Supreme Court
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?