hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में रमजान का पवित्र महीना शुरू, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मुबारकबाद
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > भारत में रमजान का पवित्र महीना शुरू, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मुबारकबाद
धर्म-संस्कृतिराष्ट्रीयहिन्दी

भारत में रमजान का पवित्र महीना शुरू, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मुबारकबाद

Revoi Editor
Last updated: March 2, 2025 4:39 pm
Revoi Editor
Published: March 2, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 मार्च। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए रमजान का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया। भारतीय मुस्लमान दो मार्च से रमजान का महीना मान रहे हैं जबकि सऊदी अरब में शुक्रवार को चांद दिखने के बाद पहला रोज़ा शनिवार, एक मार्च को शुरू हुआ। रमजान इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने की शुरुआत और सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच 29 से 30 दिनों के उपवास की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है। यह अर्धचंद्र के दर्शन के आधार पर 30 मार्च या 31 मार्च को समाप्त होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के महीने की शुरुआत होने पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। कामना है कि यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लाए। यह पवित्र महीना चिंतन, कृतज्ञता एवं समर्पण का प्रतीक है और यह हमें करुणा, दया एवं सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। रमजान मुबारक।’

As the blessed month of Ramzan begins, may it bring peace and harmony in our society. This sacred month epitomises reflection, gratitude and devotion, also reminding us of the values of compassion, kindness and service.

Ramzan Mubarak!

— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2025

वहीं वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रमजान के पहले रोजे के मौके पर लोगों को बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘आप सभी को रहमत और बरकत के पवित्र महीने रमजान की हार्दिक बधाई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह पवित्र महीना आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और शांति लेकर आए।’

रहमतों और बरकतों के पवित्र माह रमज़ान की आप सभी को दिली मुबारकबाद।

मैं ऊपर वाले से दुआ करती हूं कि ये मुक़द्दस महीना आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और अमन-चैन लेकर आए। #RamadanMubarak pic.twitter.com/bD8bM0KW4u

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 1, 2025

उधर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पूरे महीने बिजली और अन्य बुनियादी सेवाओं की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। लोगों को सुविधाएं प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है। इस संबंध में आज एक बैठक हुई, जिसमें हर विभाग की समीक्षा की गई। सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिजली की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होनी चाहिए, खासकर सेहरी (सुबह का खाना) और इफ्तार (शाम का खाना) के समय, पानी की आपूर्ति, राशन, सफाई, स्वच्छता और यातायात।’

You Might Also Like

दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे पीएम मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से करेंगे मुलाकात
पापुआ न्यू गिनी में दंगा भड़का, लूटपाट और आगजनी में 16 लोगों की मौत, पीएम जेम्स मारापे ने घोषित किया आपातकाल
कर्नाटक सरकार का निर्देश – एप आधारित कैब कम्पनियां बंद करें गैरकानूनी ऑटो रिक्शा सेवा
हार्वर्ड में विदेशी छात्रों की सीट 15 फीसदी रह जाएगी! राष्ट्रपति ट्रंप ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को बताया ‘उपद्रवी’
बिहार : ‘जमीन के बदले नौकरी’ मामले में मिले ठोस सबूत, सीबीआई डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को कर सकती है गिरफ्तार
TAGGED:holy month of RamadanPM Modi congratulatesRamadan begins in India
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?