hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ट्रंप टैरिफ टाले जाने से घरेलू शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 1310 अंक उछला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > ट्रंप टैरिफ टाले जाने से घरेलू शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 1310 अंक उछला
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

ट्रंप टैरिफ टाले जाने से घरेलू शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 1310 अंक उछला

Revoi Editor
Last updated: April 11, 2025 8:25 pm
Revoi Editor
Published: April 11, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 11 अप्रैल। डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी सरकार द्वारा भारत समेत विभिन्न देशों पर लगाए उच्च सीमा शुल्क को तीन महीनों के लिए टाले जाने से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेजी लौटी। इस क्रम में बीएसई सेंसेक्स 1,310 अंक उछल गया जबकि निफ्टी ने 429 अंकों की छलांग लगाई।

निवेशकों की संपत्ति 7.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

कुल मिलाकर देखें तो भारतीय शेयर बाजार में लौटी जोरदार तेजी से निवेशकों की संपत्ति 7.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। इस तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कम्पनियों का बाजार पूंजीकरण 7,85,135.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,67,468.51 करोड़ रुपये पहुंच गया। दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों को 7.85 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी इस लिहाज से खास रही कि इसने दुनियाभर के बाजारों में व्याप्त गिरावट के रुख के उलट तेजी का रुझान दिखाया। वहीं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने से वैश्विक बाजारों में नकारात्मक धारणा हावी रही।

सेंसेक्स 75,100 के पार पहुंचा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स स्थानीय स्तर पर जबर्दस्त लिवाली से 1,310.11 अंक यानी 1.77 प्रतिशत उछलकर 75,157.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,620.18 अंक बढ़कर 75,467.33 तक पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 28 के शेयर लाभ में रहे जबकि दो में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी में 429.40 अंकों की बढ़त

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 429.40 अंक यानी 1.92 प्रतिशत बढ़कर 22,828.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 524.75 अंक बढ़कर 22,923.90 पर पहुंच गया था। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 47 के शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि तीन नुकसान में रहे।

हिण्डाल्को ने दर्ज की सर्वाधिक 6.44 फीसदी की तेजी

सेंसेक्स की कम्पनियों में हिण्डाल्को के शेयरों ने सर्वाधिक 6.44 फीसदी की बढ़त दर्ज की। उसके अलावा टाटा स्टील 4.91, जेएसडब्ल्यू स्टील 4.73,कोल इंडिया 4.67 और जियो फाइनेंशियल 4.12 प्रतिशत बढ़त पर रहा। एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अदाणी पोर्ट्स में भी तेजी देखी गई। दूसरी तरफ अपोलो हॉस्पिटल, एशियन पेंट्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

चौतरफा खरीदारी के दौर में बीएसई स्मालकैप सूचकांक ने 3.04 प्रतिशत की बढ़त देखी जबकि मिडकैप सूचकांक में 1.84 प्रतिशत की तेजी रही। सभी क्षेत्रवार सूचकांक भी बढ़त के साथ बंद हुए। जिंस खंड में सर्वाधिक 3.40 प्रतिशत की बढ़त रही जबकि टिकाऊ उपभोक्ता खंड 2.92 प्रतिशत और बिजली खंड 2.64 प्रतिशत चढ़ा।

You Might Also Like

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की सलाह – ‘रोड शो की जरूरत नहीं, जिंदगियां उससे अधिक अहम’
भारत जोड़ो न्याय यात्रा: ‘मुझे आज मंदिर जाने से रोका जा रहा’, राहुल गांधी बोले- मैंने क्या अपराध किया है?
दफ्तरों में आधे कर्मचारी आयें और ‘वर्क फ्रॉम होम’ को बढ़ावा दें : मुख्यमंत्री योगी
हांगझू एशियाई खेल : पलक और ईशा ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत के लिए स्वर्ण सहित दो पदक जीते
यूपी : सीएम योगी 1192 जोड़ों को दिया आशार्वाद, बोले- हर तबके को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ
TAGGED:Bsedomestic stock marketniftyNSEsensexSensex jumped 1310 pointsstock market returned to its bullish trend
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

August 7, 2026

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?