hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईटी सेक्टर के सहारे लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार की तेजी बरकरार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > आईटी सेक्टर के सहारे लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार की तेजी बरकरार
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

आईटी सेक्टर के सहारे लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार की तेजी बरकरार

Revoi Editor
Last updated: January 23, 2025 8:01 pm
Revoi Editor
Published: January 23, 2025
Share
SHARE

मुंबई, 23 जनवरी। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (IT), टिकाऊ उपभोक्ता और जिंस शेयरों में लिवाली आने से घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि बाजार की कमजोर शुरुआत रही थी, लेकिन आईटी शेयरों में खरीदारी से इसने तेजी पकड़ी। हालांकि बैंकों के शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

115.39 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 76,520.38 पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 115.39 अंक यानी 0.15 प्रतिशत बढ़कर 76,520.38 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 338.55 अंक चढ़कर 76,743.54 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 18 के शेयर लाभ में रहे जबकि 12 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी ने पार किया 23,200 का स्तर

उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 50 अंक यानी 0.22 प्रतिशत बढ़कर 23,205.35 पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 कम्पनियों में 32 के शेयर हरे निशान में बंद हुए तो 17 में गिरावट देखी गई जबकि एक यथावत रहा।

अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम व विप्रो के शेयरों में प्रमुख तेजी

सेंसेक्स के समूह में शामिल कम्पनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी रही। इसके उलट, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और एक्सिस बैंक में गिरावट दर्ज की गई।

एफआईआई ने 4,026.25 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4,026.25 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत बढ़कर 79.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

 

You Might Also Like

VIDEO: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने पहले गाया भारतीय राष्ट्रगान जन-गण-मन, फिर छुए पीएम मोदी के पैर …
पीएम मोदी का राज्यसभा में भी कांग्रेस पर हमला – अर्बन नक्सलियों के नियंत्रण में जा चुकी है यह पार्टी
गुरुग्राम : राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की पिता ने गोली मारकर हत्या की, इंस्टाग्राम रील बनाने की लत से थी नाराजगी
स्मृति ईरानी ने कसा तंज – कांग्रेस ने अमेठी में पहले ही हार स्वीकार कर ली है  
बिहार : पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा नेता सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी
TAGGED:BseniftyNSEsensexstock market continues to risesupport of the IT sector
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
चुनावराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब चुनाव : अपराह्न एक बजे तक 34.10 प्रतिशत मतदान

Vinayak Barot
Vinayak Barot
February 20, 2022
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष – ‘राहुलयान’ न कभी प्रक्षेपित हुआ और न ही कभी लैंड हुआ
जापान ओपन : लक्ष्य सेन की सेमीफाइनल में संघर्षपूर्ण पराजय के साथ भारतीय चुनौती खत्म
ई-श्रम पोर्टल पर 2 माह से कम समय में 4 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण : भूपेंद्र यादव
टी20 विश्व कप : डेरिल मिचेल व नीशम ने इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?