hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : बडगाम में आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : बडगाम में आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मारी
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : बडगाम में आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मारी

Revoi Editor
Last updated: November 1, 2024 10:39 pm
Revoi Editor
Published: November 1, 2024
Share
SHARE

जम्मू, 1 नवम्बर। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को आतंकियों ने बडगाम जिले के मगम इलाके में दो गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलीबारी की। घटना के बाद त्वरित प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। दोनों घायलों को जेवीसी हॉस्पिटल बेमिना में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है।

यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं दोनों श्रमिक

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले उस्मान मलिक पुत्र (20) ​​एम जुल्फान मलिक और सुफिया (25) पुत्र एम ईनाम इलियास को गोली लगी है। उस्मान को दाएं हाथ में चोट आई है जबकि सुफियान के दाएं पैर में चोट लगी है। दोनों जल शक्ति विभाग में डेली वेजेज के रूप में काम कर रहे थे। दोनों मजदूरों को बंदूक के शॉट लगने से घाव हो गया है, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

दो हफ्ते के भीतर चौथा टारगेट अटैक

देखा जाए तो पिछले दो हफ्ते के भीतर में घाटी में प्रवासी मजदूरों पर यह चौथा हमला है, जिससे इलाके में आतंक का माहौल बना हुआ है। पिछले हफ्ते बटागुंड त्राल में हुई गोलीबारी में एक शख्स के घायल होने की खबर आई थी। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

संगठित आतंकवाद कम होने के बाद टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ीं

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में संगठित आतंकवाद कम होने के बाद टारगेट किलिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले वर्ष भी आतंकियों ने अलग-अलग इलाकों में गैर-कश्मीरियों की चुन-चुन कर हत्या की थी। अनंतनाग, पुलवामा और पुंछ में टारगेट किलिंग की कई घटनाएं सामने आई थीं।

इससे पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

इसी वर्ष फरवरी में श्रीनगर में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए हब्बा कदल इलाके में सिख समुदाय के दो लोगों को AK राइफल से गोली मार दी थी। अमृतसर के रहने वाले अमृत पाल और रोहित की इस हमले में मौत हो गई थी. वहीं फरवरी, 2023 की सुबह आतंकियों ने पुलवामा में एक कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या कर दी थी। मई, 2023 में आतंकियों ने अनंतनाग के रहने वाले शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

You Might Also Like

एअर इंडिया ने एयरबस, बोइंग से 470 विमानों की खरीद के करार पर किए हस्ताक्षर
भूकंपग्रस्त तुर्की में एक भारतीय लापता, अन्य 10 भारतीय सुरक्षित
वैश्विक मुद्दों और आर्थिक विकास पर साथ मिलकर काम  करेंगे भारत, इजराइल, अमेरिका और यूएई
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के फरवरी में अमेरिका आने की संभावना
यूपी : गोरखनाथ मंद‍िर पर हमले से पहले ही एटीएस की रडार पर था मुर्तजा, घर पर दबिश दे चुकी थीं सुरक्षा एजेंस‍ियां
TAGGED:jammu and kashmirTerrorist attack in Budgamtwo non-Kashmiri workers shot
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?