hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंका, 2 पुलिसकर्मी घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंका, 2 पुलिसकर्मी घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड फेंका, 2 पुलिसकर्मी घायल

Vinayak Barot
Last updated: December 26, 2021 6:27 pm
Vinayak Barot
Published: December 26, 2021
Share
SHARE

श्रीनगर, 26 दिसंबर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार को आतंकियों ने एक पोस्ट ऑफिस के निकट पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल घटना के बाद सुरक्षा बलों ने एरिया में सख्ती बढ़ा दी है।

24 घंटे पहले 3 मुठभेड़ों में एएसआई के हत्यारे समेत 5 आतंकी किए गए थे ढेर

इसके पूर्व सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में बीते 24 घंटे में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस के सहायक उप निरीक्षक अशरफ अहमद की हत्या में शामिल आईएसजेके के आतंकी रफीक अमहद व एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विशेषज्ञ समेत पांच आतंकियों को मार गिराया था।

शोपियां में मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और पुलवामा के त्राल में मारे गए दोनों आईईडी एक्सपर्ट अंसार गजवात-उल हिंद (एयूजीएच) के सदस्य थे। इनके पास से चार एके राइफलें, चार एके मैगजीन और 32 कारतूस बरामद हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां में मारे गए आतंकवादियों की पहचान ब्रारीपोरा के सज्जाद अहमद चेक, शोपियां और आचन पुलवामा के राजा बासित नजीर के रूप में हुई थी।

इससे पहले शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों ने अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में पांच भाजपा नेताओं की हत्या में शामिल हिजबुल आतंकी कुलगाम निवासी शहजाद सेह को मार गिराया था। इस प्रकार सुरक्षा बलों ने बीते 48 घंटे में छह आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में घाटी में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। आम नागरिक से लेकर बाहरी मजदूर तक, कई लोगों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। इन हमलों को देखते हुए सुरक्षा बलों ने भी अपना नया ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस ऑपरेशन के जरिए अब ओवर ग्राउंट वर्क्स (ओजीडब्ल्यू) को पकड़ने का प्रयास है। ये वो लोग हैं, जो आतंकियों को हर इनपुट पहुंचाते हैं।

You Might Also Like

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी – भारत में हालात ठीक नहीं, भाजपा ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है
यूपी : LuLu Mall में नमाज का एक और वीडियो, हिंदू संगठन बोले- यह मॉल नहीं लुलु मस्जिद है
Semicon India 2025: पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर की हमारी यात्रा देरी से शुरू हुई, लेकिन अब कोई ताकत….
केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा, कम आबादी वाले समुदायों को राज्यों में मिल सकता है अल्पसंख्यक दर्जा
CM योगी की गोसेवा क्रांति: अब किसान गोद लेंगे गोवंश, गांवों की अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार
TAGGED:2 policemen injuredGrenade attack on police postJ&Kpulwama
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?