1. Home
  2. हिंदी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अफ्रीकी देश कांगो में आतंकवादी हमला, 11 नागरिकों की मौत
अफ्रीकी देश कांगो में आतंकवादी हमला, 11 नागरिकों की मौत

अफ्रीकी देश कांगो में आतंकवादी हमला, 11 नागरिकों की मौत

0
Social Share

किंशासा, 21 मई। अफ्रीका में देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के उत्तर-पूर्व में स्थित इटुरी प्रांत के नदुंगबे गांव में एक सशस्त्र हमले के दौरान एक कट्टरपंथी विद्रोही समूह के आतंकवादियों ने कम से कम 11 नागरिकों की हत्या कर दी। किवु सिक्योरिटी ट्रैकर प्रोजेक्ट ने इसकी जानकारी दी है। वॉचडॉग संस्था किवु सिक्योरिटी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘गुरुवार को नदुंगबे गांव में कम से कम 11 नागरिक मारे गए।’

किवु सिक्योरिटी नामक एनजीओ को शक है कि हमला इतुरी सेल्फ-डिफेंस पॉपुलर फ्रंट (एफपीएसी-जैरे) के विद्रोहियों ने किया है। उल्लेखनीय है कि किवु सिक्योरिटी ट्रैकर कांगो अनुसंधान समूह और ह्यूमन राइट्स वॉच की एक संयुक्त परियोजना है, जिनका मकसद देश के संघर्षग्रस्त पूर्वी हिस्से में हिंसा की निगरानी करना है।

कांगो का पूर्वी हिस्सा काफी लंबे समय से विभिन्न विद्रोहियों और आतंकवादी समूहों के हमलों का सामना कर रहा है। इतुरी प्रांत में एफपीएसी-जैरे हेमा समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर सक्रिय है। इतुरी में भूमि की कमी को लेकर हेमा चरवाहे और लेंडू समुदाय के किसानों के बीच हिंसक संघर्ष दशकों से जारी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code