hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : पहलगाम में आतंकी हमला, घुड़सवारी करते पर्यटकों पर गोलीबारी, एक पर्यटक की मौत, अन्य कई घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : पहलगाम में आतंकी हमला, घुड़सवारी करते पर्यटकों पर गोलीबारी, एक पर्यटक की मौत, अन्य कई घायल
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : पहलगाम में आतंकी हमला, घुड़सवारी करते पर्यटकों पर गोलीबारी, एक पर्यटक की मौत, अन्य कई घायल

Revoi Editor
Last updated: April 22, 2025 4:53 pm
Revoi Editor
Published: April 22, 2025
Share
SHARE

श्रीनगर, 22 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आज आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया, जिसमें एक पर्यटक की मौत हो गई है जबकि लगभग आधा दर्जन लोग घायल हैं। घायलों में तीन पर्यटक, तीन स्थानीय हैं। इनमें दो की हालत गंभीर है। हमले में कुछ घोड़े भी घायल हुए हैं, जिन्हें गोलियां लगी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और पहाड़ी इलाके को घेर लिया है। सीआरपीएफ (CRPF) की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम (QAT) घटनास्थल के लिए भेजा गया है। वहीं घायल पर्यटकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।

पर्यटक के सिर में लगी गोली

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई पर्यटक घायल हो गए। एक पीड़ित महिला ने फोन पर एक समाचार एजेंसी को बताया कि उसके पति के सिर में गोली लगी है जबकि सात अन्य भी इस हमले में घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई है। लेकिन महिला ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई। वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम पर्यटन शहर के बैसरन मैदानों में पहुंचे और जवानों ने पोजीशन ले ली।

अमरनाथ यात्रा से पहले हमला

गौरतलब है कि तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में पर्यटकों को निशाना बनाना आतंकियों की नई चाल की ओर इशारा करता है। हमले से ऐसे लग रहा है कि आतंकी अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करना चाहते हैं। यात्रा शुरू होने से चंद दिन पहले यह हमला कहीं न कहीं यात्रा को प्रभावित कर सकता है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की संख्या कितनी है और यह हमला कैसे हुआ। इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है।

दरअसल, कश्मीर में कुछ ऐसे इलाके हैं जहां पर आतंकवाद नजर नहीं आता। पहलगाम उसमें से एक ऐसा हिस्सा है। यहां पर पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। मार्च में हुई बर्फबारी के बाद सैकड़ों की तदाद में पर्यटक यहां लगातार पहुंच रहे हैं। पहलगाम के एक पहाड़ के टॉप पर ट्रैकिंग के लिए पर्यटक जाते हैं, जहां यह आतंकी हमला हुआ।

इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP एसपी वैद ने हमले को लेकर कहा कि यह चिंताजनक खबर है। कुछ समय में अमरनाथ यात्रा भी आने वाली है और पहलगाम में ही बेस कैंप है। प्रदेश में टूरिज्म अभी पीक पर है क्योंकि भारत के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

You Might Also Like

बॉलीवुड : धर्मेंद्र ने चांद के नीचे खड़े होकर गाया बेहद रोमांटिक सॉन्ग, देखें वीडियो
लखनऊ एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा : टेकऑफ से पहले रुका इंडिगो प्लेन, सांसद डिंपल समेत 151 यात्री थे सवार
नकली पनीर व बटर पर एक्शन : महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ के बाद अब गुजरात में भी ‘एनालॉग पनीर’ प्रतिबंधित
पीएम मोदी ने कोरोना की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्रियों से कहा – कुछ राज्यों में कोविड मामले बढ़ रहे, अलर्ट रहने की जरूरत
मोहन भागवत की हिन्दू समाज से अपील – ‘भारत को इतना शक्तिशाली बनाइए कि हमें विश्व में कोई न हरा सके’
TAGGED:firing on tourists riding horsesjammu and kashmirone tourist killedseveral others injuredterrorists attack in Pahalgam
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?