इजराइल : तेल अवीव के पास जाफा में आतंकी हमला, 2 आतंकवादियों सहित 4 की मौत, कई अन्य जख्मी

तेल अवीव, 1 अक्टूबर। इजराइल की राजधानी तेल अवीव के पास जाफा में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में दो आतंकवादियों सहित चार लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक के बाद एक गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि जाफा गोलीबारी एक संदिग्ध आतंकवादी हमला है।

इजराइली मीडिया में कहा जा रहा है कि दक्षिण तेल अवीव के जाफा में गोलीबारी की घटना में कई लोग घायल हुए हैं। उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही है। घटना शहर के येरूसलम स्ट्रीट पर हुई है। इजराइल के आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में बताया गया है कि दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना मध्य इजराइली शहर में एक लाइट रेल स्टेशन के पास हुई। ट्रेन से उतरते समय दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने गोली मार दी। पुलिस को संदेह है कि कम से कम एक और आतंकवादी अब भी इलाके में मौजूद है। डॉक्टरों का कहना है कि इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं। मैगन डेविड एडोम एम्बुलेंस सेवा का कहना है कि वह गोलीबारी में घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं और बेहोश हैं।

एमडीए (राष्ट्रीय एम्बुलेंस सर्विस) का कहना है कि जाफा में गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। इसके अलावा दो मामूली रूप से घायल हैं जबकि एक अन्य को हल्की चोट आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular