hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर से होगा आतंक का सफाया, एक्शन मोड में अमित शाह, बुलाई हाई-लेवल बैठक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर से होगा आतंक का सफाया, एक्शन मोड में अमित शाह, बुलाई हाई-लेवल बैठक
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर से होगा आतंक का सफाया, एक्शन मोड में अमित शाह, बुलाई हाई-लेवल बैठक

Revoi Editor
Last updated: June 16, 2024 11:12 am
Revoi Editor
Published: June 16, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 13 जून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात का रविवार को जायजा लेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्री 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसी प्रकार की एक बैठक की थी जिसमें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया था। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान तेज करने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

बैठक में शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों होंगे शामिल
बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, अगले सेना प्रमुख के तौर पर नामित लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक आर आर स्वैन और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

कठुआ और डोडा जिलों में 4 स्थानों पर हमले हुए
सूत्रों ने बताया कि शाह को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों की तैनाती, घुसपैठ रोधी कवायद, आतंकवाद रोधी अभियानों की स्थिति और केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में अवगत कराए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश के अनुरूप सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जाने वाली तत्काल कार्रवाई के बारे में वह व्यापक दिशा-निर्देश देंगे। आतंकवादियों ने पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर के रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार स्थानों पर हमले किए, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई तथा सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए।

यात्रा 29 जून से 19 अगस्त तक जारी रहेगी
कठुआ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। यह घटना दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा से पहले हुई है। यह यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है और 19 अगस्त तक जारी रहेगी। अमरनाथ के लिए तीर्थयात्री जम्मू कश्मीर में दो मार्गों-बालटाल और पहलगाम से यात्रा करते हैं।

प्रत्येक जानवर के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवर
सूत्रों ने बताया कि पिछले साल 4.28 लाख से अधिक लोगों ने गुफा मंदिर की यात्रा की और इस बार यह आंकड़ा पांच लाख तक जा सकता है। सभी तीर्थयात्रियों को आरएफआईडी कार्ड दिए जाने की संभावना है ताकि उनकी वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके और सभी को पांच लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले प्रत्येक जानवर के लिए 50,000 रुपये का बीमा कवर भी होगा।

You Might Also Like

stock market : शेयर बाजार ने गिरावट के साथ की शुरुआत, सेंसेक्स 184 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा, ये स्टॉक्स धड़ाम
मणिपुर : वायरल वीडियो के मामले में पुलिसकर्मियों ने 14 और लोगों की पहचान
जयशंकर ने मुइज्जू के विदेश मंत्री से कहा – ‘परस्पर हितों से तय होंगे भारत-मालदीव के रिश्ते’
लेबनान में UN शांतिसैनिकों पर हमला : फ्रांस के विदेश मंत्री ने की इजरायल की कड़े शब्दों में निंदा
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगी पूजा हेगड़े, जानें क्या कहा?
TAGGED:action modeamit shahelimination of terrorhigh level meetingjammu and kashmir
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?