hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हैदराबाद : तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, उस्मानिया यूनिवर्सिटी JAC के 8 सदस्य गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > मनोरंजन > हैदराबाद : तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, उस्मानिया यूनिवर्सिटी JAC के 8 सदस्य गिरफ्तार
मनोरंजनराष्ट्रीयहिन्दी

हैदराबाद : तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, उस्मानिया यूनिवर्सिटी JAC के 8 सदस्य गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: December 22, 2024 7:28 pm
Revoi Editor
Published: December 22, 2024
Share
SHARE

हैदराबाद, 22 दिसम्बर। चर्चित फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ के लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन के यहां जुबली हिल्स स्थित आवास पर रविवार को उस्मानिया विश्वविद्यालय के कई सदस्यों ने धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस हमले के बाद विश्वविद्यालय की संयुक्त काररवाई समिति (JAC) के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें बाद में जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उस्मानिया विश्वविद्यालय JAC के कई नेताओं वाले समूह ने अभिनेता के घर में जबरन घुसने का प्रयास किया और 35 वर्षीय महिला के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।

Breaking News: STONE ATTACK ON ALLU ARJUN’s RESIDENCE#OUJAC members attacked #AlluArjun   ’s house by throwing stones. pic.twitter.com/8gurVqnHws

— Jananaayakan News (@jananaayakan) December 22, 2024

उल्लेखनीय है कि गत चार दिसम्बर को हैदराबाद के एक सिनेमा हॉल में भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान महिला की मृत्यु हो गई थी जबकि जबकि उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया। अल्लू अर्जुन वहां अपनी हालिया रिलीज ‘पुष्पा 2 : द रूल’ के प्रीमियर के लिए पहुंचे थे। अल्लू अर्जुन को उस मामले में गिरफ्तार किया गया था और उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी।

तेलंगाना के डीजीपी ने एक्टर को दी नसीहत

इससे पहले आज ही तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जितेंद्र ने कहा कि फिल्मी हस्तियों और अन्य सभी को यह समझना चाहिए कि नागरिकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और उन्हें उसी के अनुसार आचरण करना चाहिए। वह इस महीने की शुरुआत में ‘पुष्पा-2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत और तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की कुछ टिप्पणियों के मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

डीजीपी ने करीमनगर जिले में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस का किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कोई व्यक्तिगत द्वेष नहीं है, लेकिन साथ ही सभी को राज्य के नागरिकों के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘वे फिल्मों में हीरो हैं। लेकिन, जमीनी स्तर पर उन्हें समाज की समस्याओं को समझना चाहिए। फिल्म का प्रचार नागरिकों की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। कुछ गलत हुआ है। हम सभी को यह समझना चाहिए कि ऐसी घटनाएं नागरिकों की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं हैं।’

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : मथुरा-वृंदावन का 10 वर्ग किमी. क्षेत्र तीर्थस्थल घोषित, मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक
हिमाचल चुनाव : गांधी परिवार को भाजपा ने दी ये सलाह, अमित मालवीय ने ट्वीट कर कसा तंज
शराब घोटाले में बरी होने के बाद बोले केजरीवाल- ‘AAP को खत्म करने के लिए षडयंत्र रचा गया, पीएम मोदी और शाह पूरे देश से माफी मांगें’
‘इंडिया’ गठबंधन का सवाल : जवानों की शहादत के दिन भाजपा मुख्यालय में जश्न क्यों?
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी से की भेंट, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आधा घंटे तक हुई चर्चा
TAGGED:allu arjuneight people arrestedhyderabadmembers of Osmania University JACTelugu actor's house attacked
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?