hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: तेजस्वी यादव का प्रहार – भाजपा वाले 4 जून को अंतिम सांस लेने वाले हैं, उन्हें पलटू चाचा भी नहीं बचा पाएंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > तेजस्वी यादव का प्रहार – भाजपा वाले 4 जून को अंतिम सांस लेने वाले हैं, उन्हें पलटू चाचा भी नहीं बचा पाएंगे
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयलोकसभा चुनाव 2024हिन्दी

तेजस्वी यादव का प्रहार – भाजपा वाले 4 जून को अंतिम सांस लेने वाले हैं, उन्हें पलटू चाचा भी नहीं बचा पाएंगे

Revoi Editor
Last updated: May 26, 2024 6:53 pm
Revoi Editor
Published: May 26, 2024
Share
SHARE

सासाराम, 26 मई। बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रविवार को भी पक्ष व विपक्ष के बीच खूब जुबानी जंग देखने को मिली। इस क्रम में पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के लिए वोट की अपील करने के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को जमकर लताड़ा तो फिर बारी आई नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की, जिन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार राजाराम कुशवाहा के लिए वोट मांगने के साथ भाजपा पर जमकर प्रहार किया।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव ने बिक्रमगंज इंटर कॉलेज के मैदान पर आहूत चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चार जून को बीजेपी वाले अंतिम सांस लेने वाले हैं। उन्हें पलटू चाचा (नीतीश कुमार) भी नहीं बचा पाएंगे। इसी क्रम में तेजस्वी यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेड रेस्ट में भेज देने की बात कही।

‘मैं तब तक बेड रेस्ट नहीं लेने वाला, जब तक नरेंद्र मोदी को बेड रेस्ट न करा दूं‘

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मेरे पीठ की हड्डी में दर्द है। डॉक्टर की सलाह है कि कम्प्लीट बेड रेस्ट कीजिए, तब ही ठीक होगा। यह खबर सुन भाजपा वालों के चेहरे पर खुशी की लालिमा छा गई थी। उन्हें विश्वास हो गया था कि अब तेजस्वी चुनाव प्रचार नही करेगा, जिसके कारण हम आसानी से झूठ बोलकर, मनगढ़ंत कहानी रचकर चुनाव जीत जाएंगे। लेकिन मैं भाजपा वालो को यह बताना चाहता हूं कि मैं तब तक बेड रेस्ट नहीं लेने वाला हूं, जब तक नरेंद्र मोदी को बेड रेस्ट न करा दूं। भाजपा वाले चार जून को अंतिम सांस लेने वाले हैं। उन्हें पलटू चाचा भी नही बचा सकते।’

‘आप हमें वोट दे, मैं आपको नौकरी दूंगा’

पूर्व डिप्टी सीएम ने युवाओं को ललकारते हुए कहा, “देश की आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिन्द फौज का निर्माण किया था और कहा था – ‘तुम हमे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा’। इसी तरह मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं -‘आप हमें वोट दे, मैं आपको नौकरी दूंगा’। ये मोदी की गारंटी नहीं, मेरी तेजस्वी की गारंटी है।

अमित शाह ने कहा था – ‘तेल पिलावन, लाठी घुमावन’ का समय चला गया

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने काराकाट में एनडीए प्रत्याशी उपेद्र कुशवाहा के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया था। शाह ने अपने भाषण में लालू यादव और राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया और कहा कि ‘तेल पिलावन, लाठी घुमावन’ का समय चला गया। एलईडी के राज में अब लालटेन नहीं चलेगा।’

You Might Also Like

पीएम के पास देश की समस्याओं से निपटने के लिए कोई विजन नहीं: कांग्रेस
होर्मुज स्ट्रेट की बाधा दूर करने के लिए मैक्रों व स्टार्मर की मेजबानी में वैश्विक बैठक, 40 देशों के नेता होंगे शामिल
माओवादियों का 4 राज्यों में 3 दिवसीय बंद शुरू, झारखंड पुलिस ने जारी किया अलर्ट
तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद CM केजरीवाल बोले – ‘मैंने कहा था ना जल्दी आऊंगा…’
ममता बनर्जी ने डिप्टी स्पीकर पद के लिए सुझाया सपा सांसद अवधेश प्रसाद का नाम! राजनाथ सिंह से फोन पर हुई बात
TAGGED:BJP peopleelection rally in KarakatPaltu uncleTejashwi Yadav's attack
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?