hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा: राहुल द्रविड़ को दी जा सकती है कोच की जिम्मेदारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा: राहुल द्रविड़ को दी जा सकती है कोच की जिम्मेदारी
हिन्दी

टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा: राहुल द्रविड़ को दी जा सकती है कोच की जिम्मेदारी

Vinayak Barot
Last updated: May 20, 2021 5:52 pm
Vinayak Barot
Published: May 20, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 मई। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम इंडिया के प्रस्तावित श्रीलंका दौरे पर कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। क्रिकेट की वैश्विक वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने यह जानकारी साझा की है।

वेबसाइट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हालांकि अब तक श्रीलंका दौरे के लिए टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन समझा जाता है कि टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री की अनुपस्थिति में द्रविड़ यह जिम्मेदारी संभालेंगे। शास्त्री, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ उस दौरान विराट कोहली की अगुआई वाली राष्ट्रीय टीम के साथ इंग्लैंड में व्यस्त रहेंगे।

विराट एंड कम्पनी को 18 से 22 जून तक साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के साथ विश्व क्रिकेट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल खेलना है और उसके बाद भारत व इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इंग्लैंड दौरे के बीच ही भारत को 13 जुलाई से 27 जुलाई तक तीन एक दिवसीय और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा करना है, जब भारत के शीर्ष खिलाड़ियों में से 20 और चार स्टैंडबाई इंग्लैंड में होंगे।

द्रविड़ वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख हैं। चूंकि वह पिछले कुछ वर्षों में भारत-ए और अंडर-19 के कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर चुके हैं, लिहाजा श्रीलंका दौरे के लिए चयनित की जाने वाली टीम के कई संभाव्य खिलाड़ियों की क्षमता से वह बखूबी परिचित होंगे।

बोर्ड अध्यक्ष सौरभ भी पूर्व साथी की कर चुके हैं तारीफ

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली भी दूसरी पंक्ति के खिलाड़ियों की देखभाल के लिए एनसीए में शानदार काम करने वाले अपने पूर्व साथी की प्रशंसा कर चुके हैं। द्रविड़ वर्ष 2019 में एनसीए में ए और अंडर-19 लेवल के मुख्य कोच से क्रिकेट निदेशक बन गए थे।

भारतीय टीम के 5 जुलाई को श्रीलंका पहुंचने की उम्मीद

क्रिकेट श्रीलंका (एसएलसी) के प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम तीन एक दिवसीय मैच 13, 16 व 19 जुलाई और टी20 मैच 22, 24 व 27 जुलाई को खेलेगी। भारत की सफेद गेंद वाली टीम के पांच जुलाई को श्रीलंका पहुंचने की उम्मीद है।

प्रारंभिक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार टीम होटल के कमरों में तीन दिनों के सख्त संगरोध (क्वॉरंटीन) के साथ दौरे की शुरुआत करेगी। उसके बाद चार दिनों तक संगरोध के बीच प्रशिक्षण होगा, लेकिन होटल और मैदान के बीच आवाजाही सख्ती से प्रतिबंधित होगी। सीरीज के बाद टीम 28 जुलाई को भारत की वापसी उड़ान पकड़ेगी।

सोरिआवेवा और दांबुला में हो सकते हैं सभी मुकाबले

कोरोना संक्रमण से टीमों की सुरक्षा बरकरार रखने के लिए सभी मैच दर्शकों के बिना कराए जाने की संभावना है। हालांकि मैचों के आयोजन स्थल अभी घोषित नहीं किए गए हैं, लेकिन हंबनटोटा के पास सोरियावेवा मैदान और दांबुला स्टेडियम मैचों की मेजबानी की रेस में सबसे आगे हैं।

गौरतलब है कि भारत ने अंतिम बार 2018 में निदहास टी20 त्रिकोणीय सीरीज और उससे एक वर्ष पहले 2017 में द्विपक्षीय सीरीज लिए श्रीलंका का दौरा किया था।

You Might Also Like

आशा पारेख को भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान, वर्ष 2020 के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा
पीएम मोदी 15-16 सितम्बर को एससीओ शिखर सम्मेलन में भागीदारी के लिए उज्बेकिस्तान जाएंगे
पीएम मोदी ने नॉर्वे के अपने समकक्ष योनस स्टोरा से की द्विपक्षीय वार्ता, ग्रीन रणनीतिक साझेदारी पर सहमति
तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठा यासीन मलिक, कहा- मेरे मामले की सही जांच नहीं हो रही है
अंतिम दिन भी बारिश का वर्चस्व, भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन टेस्ट अनिर्णीत समाप्त
TAGGED:bcciindiasrilankateam india
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?