hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टी20 विश्व कप : भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च, रोहित एंड कम्पनी अब इसी जर्सी में दिखेगी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टी20 विश्व कप : भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च, रोहित एंड कम्पनी अब इसी जर्सी में दिखेगी
खेलहिन्दी

टी20 विश्व कप : भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च, रोहित एंड कम्पनी अब इसी जर्सी में दिखेगी

Vinayak Barot
Last updated: September 19, 2022 12:00 am
Vinayak Barot
Published: September 18, 2022
Share
SHARE

मोहाली, 18 सितम्बर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च की है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान भी रोहित एंड कम्पनी इसी जर्सी में दिखेगी। भारत के आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल ने नई जर्सी की लॉन्चिंग की पुष्टि की। इसके साथ ही लाखों भारतीय प्रशंसकों का इंतजर खत्म हो गया, जो नई जर्सी की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। महिला टीम की जर्सी का रंग भी ऐसा ही रहने वाला है।

To every cricket fan out there, this one’s for you.

Presenting the all new T20 Jersey – One Blue Jersey by @mpl_sport. #HarFanKiJersey#TeamIndia #MPLSports #CricketFandom pic.twitter.com/3VVro2TgTT

— BCCI (@BCCI) September 18, 2022

इस बार जर्सी का कलर स्काई ब्ल्यू

इस बार जर्सी का कलर स्काई ब्ल्यू है। इसके पिछली वाली जर्सी की तुलना में हल्का शेड है। एशिया कप 2022 के दौरान टीम इंडिया की जर्सी की तुलना में नई किट में नीले रंग का हल्का शेड है, जैसा कि 2007 टी 20 विश्व कप में था। MPL ने 2020 में किट प्रायोजक का जिम्मा संभाला थे। उसके बाद से कई वर्षों में यह तीसरी भारतीय जर्सी है।

रोहित की इच्छा – टी20 विश्व कप से पहले खिलाड़ी आरामदायक स्थिति से बाहर निकलें

इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इच्छा जाहिर की है कि उनके खिलाड़ी ‘कंफर्ट जोन’ (आरामदायक स्थिति) से बाहर निकलें तथा अगले महीने होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले छह मैचों में अपने खेल में कुछ नई चीजें जोड़ें।

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही तीन टी20 मैचों की सीरीज से पहले मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि खिलाड़ियों पर अब टीम के चयन को लेकर दबाव नहीं है और ऐसे में वे अपनी सीमाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को इन छह मैचों से विश्राम दे रहा है, लेकिन एक तरह से भारत की मजबूत टीम ही इन मैचों में उतरेगी। रोहित की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब टीम प्रबंधन ने एशिया कप में कुछ प्रयोग किए, जिनके लिए उसे आलोचना भी सहनी पड़ी थी।

Captain @ImRo45 addressing the press conference ahead of #INDvAUS series. pic.twitter.com/0i8tmstoUf

— BCCI (@BCCI) September 18, 2022

सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए विश्व कप व दोनों सीरीज के लिए टीम घोषित की गई

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से पूर्व कहा, ‘मैं टीम में सुरक्षा की भावना लाना चाहता था और इसलिए हमने इन दोनों श्रृंखलाओं तथा विश्व कप के लिए टीम घोषित कर दी। एशिया कप में भी लगभग हमारी यही टीम थी। इन छह मैचों में हम यह आजमाना चाहते हैं कि हम विभिन्न शैलियों में क्या हासिल कर सकते हैं। यह नए तरीके आजमाने से जुड़ा है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। आप टीम के लिए कई चीजें हासिल करने के लिए खुद को कई दिशाओं में आगे बढ़ा सकते हैं।’

विराट कोहली एशिया कप में अपने ‘कंफर्ट जोन’ से बाहर निकले और उन्होंने स्वीप शॉट खेला, जैसा कि वह पहले नहीं किया करते थे। रोहित चाहते हैं कि यहां तक कि गेंदबाज भी अपनी सीमा को आगे तक ले जाएं। रोहित ने कहा, ‘हम खिलाड़ियों को अधिक चीजें आजमाने के लिए प्रेरित करेंगे। उदाहरण के लिए जो बल्लेबाज रिवर्स स्वीप नहीं खेल सकता, क्या वह ऐसा कर सकता है और क्या वह ऐसा सही तरीके से कर सकता है। ऐसी चीजें, जिन्हें करने में आप सहज महसूस नहीं करते हैं, उन्हें करो और फिर देखते हैं क्या होता है।’

You Might Also Like

बिहार : विधानसभा सत्र के दौरान टूटकर गिरा छत का एक हिस्सा, बाल-बाल बचे विधानसभा अध्यक्ष
तमिलनाडु में फंसा पेच : राज्यपाल आर्लेकर ने TVK प्रमुख विजय को दूसरी बार लौटाया, 118 हस्ताक्षर लाने को कहा
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की फोन पर बातचीत, यूक्रेन संकट पर हुई अहम चर्चा
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को लेकर चिदंबरम के बयान पर भाजपा बोली – कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं
पंजाब : ईडी ने धनशोधन के मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री आशु के परिसरों पर की छापेमारी
TAGGED:Cricketrohit and companyT20 world cupteam india new jersey
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
खेलहिन्दी

अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज : रोहित शर्मा व विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, बुमराह टेस्ट टीम से बाहर

Revoi Editor
Revoi Editor
May 19, 2026
केरल : मलप्पुरम में हाउसबोट डूबने से 15 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
बिकवाली के दबाव में टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 288 अंक फिसला, निफ्टी 25500 के स्तर के नीचे आया
सुप्रीम कोर्ट से ममता सरकार को झटका: 25 हजार शिक्षकों और स्कूल स्टाफ की नौकरी रद्द, वेतन भी होगा लौटाना
New Year 2026: नए साल पर हिमाचल के मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?