hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से विराम लेकर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से विराम लेकर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
चुनावजीवनशैलीदेश-विदेशराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षाहिन्दी

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से विराम लेकर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Vinayak Barot
Last updated: February 21, 2024 1:12 pm
Vinayak Barot
Published: February 21, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 21 फरवरी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से कुछ दिनों का विराम लेकर इस महीने के आखिर में ब्रिटेन के प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में व्याख्यान देंगे और फिर पार्टी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन आज दोपहर दो बजे कानपुर में समाप्त होगा। 22 और 23 फ़रवरी को यात्रा में विराम होगा।’’ उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 24 फ़रवरी की सुबह मुरादाबाद से फ़िर शुरू होगी। उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा ज़िलों से गुजरते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी।

रमेश ने कहा, ‘‘26 फ़रवरी से एक मार्च तक विराम होगा ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (जहां से वह पढ़े हैं) में दो विशेष व्याख्यान देने के अपने एक साल पहले के वादे को पूरा कर सकें और उन्हें नयी दिल्ली में होने वाली अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का मौका मिल सके।’’

उनके मुताबिक, ‘‘दो मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य ज़िलों से गुजरेगी।’’

रमेश ने कहा, ‘‘पांच मार्च को दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के पवित्र श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। उन्होंने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को यहां दर्शन किए थे।’’ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से आरंभ हुई थी। अगले महीने मुंबई में इसका समापन होना है।

You Might Also Like

खरगे ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- किसानों के साथ ‘दुश्मनों जैसा व्यवहार’ कर रही है सरकार
बेंगलुरु टेस्ट : घरेलू मैदान पर 46 के न्यूनतम स्कोर पर बिखरी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की ठोस शुरुआत
सपा सांसद जियाउर्रहमान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 1.91 करोड़ के बकाया बिजली बिल पर लगी रोक
संभल हिंसा सोची-समझी साजिश के तहत हुई, जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा चले: अखिलेश ने की मांग
कुवैत की 2 दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, इस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
TAGGED:Bharat Jodo Nyay YatraCambridge Universitycongress leaderRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?