1. Home
  2. Tag "yogi government"

उत्तर प्रदेश :  योगी सरकार ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को दिया बोनस का उपहार

लखनऊ, 28 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावाली पर बोनस का उपहार देने का फैसला किया है। अपर मुख्य सचिव, एस. राधा चौहान की ओर से जारी आदेश के अनुसार 30 दिनों की परिलब्धियों के बराबर तदर्थ बोनस की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कर्मचारियों को […]

किसान विरोधी योगी सरकार की नीति और नीयत में खोट : प्रियंका गांधी

लखनऊ, 28 अक्टूबर। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने खाद संकट की आड़ में सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान विरोधी रवैया अपनाने वाली योगी सरकार की नीयत और नीति दोनो में खोट है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया “किसान […]

यूपी : अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, लगाया ये गंभीर आरोप

लखनऊ 25 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कामकाज को लेकर विपक्षी सरकारों को कटखरे में खड़ा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यह भी बताना चाहिये कि उसकी सरकार के शासनकाल से पहले उत्तर प्रदेश में बलात्कार पीड़िता के शव को रात में जलाने, श्मशान और महामारी घोटाले जैसी […]

लखीमपुर हिंसा : केंद्रीय मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी न होने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, योगी सरकार को फटकार

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गत रविवार को हुई खूनी हिंसा का स्वतः संज्ञान लेने वाले सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई की और घटना के मुख्य आरोपित केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र ‘टेनी’ के बेटे आशीष मिश्र ‘मोनू’ की अब तक गिरफ्तारी न […]

उत्तर प्रदेश सरकार की किसानों को सौगात – सीएम योगी ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा की

लखनऊ, 26 सितम्बर। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 10 माह से जारी किसान आंदोलन का दायरा उत्तर प्रदेश में बढ़ता देख उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को गन्ना किसानों को राहत प्रदान की और राज्य में गन्ने का समर्थन मूल्य 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा कर दी। गन्ने के समर्थन मूल्य […]

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने एक आईएएस, 11 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले

लखनऊ,19 सितम्बर । उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आईएएस, 11 पीसीएस समेत 12 प्रशासनिक अधिकारीयों के तबादले कर दिए हैं। इन अधिकारियों के तबादले भी गुपचुप तरीके से किए गए और इस आशय की जानकारी भी विभाग की अधिकृत वेबसाइट पर नहीं दी गई। ये सभी उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे, मुख्यमंत्री ने पेश की रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां

लखनऊ, 19 सितम्बर। अपनी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब आभारी हैं देश के पीएम नरेंद्र मोदी का जिनके नेतृत्व में सरकार ने अपने साढ़े 4 साल का कार्यकाल […]

उत्तर प्रदेश : योगी सरकार के साढ़े 4 साल पूरे, मायावती व प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा – अधिकतर दावे हवा-हवाई

लखनऊ, 19 सितम्बर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े चार साल रविवार यानी 19 सितंबर को पूरे हो गए। इसी कड़ी में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर जबरदस्त हमला किया है। बसपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, यूपी भाजपा […]

उत्तर प्रदेश : राधा मोहन सिंह ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा- भ्रष्टाचार व माफियाराज से मुक्त हुआ यूपी

लखनऊ, 16 सितम्बर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि  जब से प्रदेश में योगी सरकार आयी है, तबसे भ्रष्टाचार और माफियाराज पर लगाम लगी है। राधा मोहन सिंह ने गौतमबुद्ध नगर दादरी विधानसभा के आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित […]

योगी सरकार का फैसला – पराली जलाने वाले करीब 900 किसानों के खिलाफ वापस लिया केस

लखनऊ, 16 सितम्बर। आगामी विधानसभा चुनाव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के असर को देखते हुए सूबे की योगी सरकार ने एक अहम फैसले के तहत करीब 900 किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पराली जलाने को लेकर अलग-अलग थानों में दर्ज करीब 900 मुकदमों को वापस ले लिया है। अपर […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code