1. Home
  2. Tag "uttar pradesh"

उत्तर प्रदेश : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने ग्रहण किया कार्यभार, बोले – यूपी को प्रथम राज्य बनाने का लक्ष्य

लखनऊ, 30 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है राज्य में पिछले कुछ वर्षों से तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और विभिन्न विकास परियोजनाओं में प्रदेश को शीर्ष स्थान पर पहुंचाना ही उनका प्रथम लक्ष्य है। गुरुवार को यहां लोक भवन स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में निवर्तमान […]

उत्तर प्रदेश : 8वीं कक्षा तक के सरकारी स्‍कूल बंद, 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा

लखनऊ, 30 दिसंबर। कोरोना संक्रमण के एक बार फिर बढ़ते मामलों और शीतलहरी के बीच उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद ने प्राइमरी, अपर प्राइमरी और जूनियर हाई स्‍कूल (कक्षा 8वीं तक) के लिए सर्दियों की छुट्टी (विंटर वैकेशन) की घोषणा कर दी है। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, राज्‍य में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक […]

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी ने 1 करोड़ विद्यार्थियों को टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरण की शुरुआत की

लखनऊ, 26 दिसंबर। उत्‍तर प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एक करोड़ विद्यार्थियों को टेबलेट और स्‍मार्ट फोन देने की शुरुआत की। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस योजना के पहले चरण में लखनऊ के भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्‍टेडियम में कॉलेज के विभिन्‍न पाठ्यक्रमों के अंतिम […]

उत्तर प्रदेश : धर्मांतरण रोधी कानून के तहत पहली सजा, कानपुर के युवक को 10 वर्षों की जेल

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। उत्तर प्रदेश में इसी वर्ष फरवरी में लागू किए गए धर्मांतरण रोधी कानून के तहत किसी आरोपित को पहली सजा सुनाई गई है। इस कानून का उल्लंघन करने के आरोप में कानपुर के एक युवक को 10 वर्षों की जेल की सजा और 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। […]

उत्तर प्रदेश : सरकारी कर्मचारी अब छह माह तक नहीं कर सकेंगे हड़ताल, योगी सरकार ने फिर लागू किया एस्मा

लखनऊ, 20 दिसंबर। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में छह माह तक सरकारी कर्मचारियों की किसी भी हड़ताल पर रोक लगा दी है। इस क्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. देवेश कुमार चतुर्वेदी की ओर से जारी अधिसूचना में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) लागू करने की जानकारी दी गई। अधिसूचना में […]

उत्तर प्रदेश : महोबा में 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या, फंदे से लटकी मिली मां, जांच में जुटी पुलिस

महोबा, 4 दिसंबर। जिले के कुलपहाड़ कस्बा के कठवरिया मोहल्ले में शनिवार सुबह  एक मकान के अंदर बंद कमरे में तीन मासूम बच्चों की हत्या और उनकी मां का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पति और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की है। माना जा रहा है कि […]

जिन्ना के रास्ते पर चल रहे हैं अखिलेश : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ, 25 नवम्बर। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम के नेता असरुद्दीन ओवैसी और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की राह पर चलकर एक बार फिर भारत को खंडित करना चाहते है। स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार […]

उत्तर प्रदेश : पीएम मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे

नई दिल्ली, 24 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे। संपर्क को बढ़ावा देने और विमानन क्षेत्र को भविष्य की आवश्‍यकताओं के आधार पर पीएम मोदी की परिकल्‍पना के अनुरूप इस हवाई अड्डे का विकास किया जा रहा है। 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला […]

उत्तर प्रदेश : सीएम योगी का पलटवार, बोले – सपा का एजेंट बनकर ओवैसी बिगाड़ रहे माहौल

लखनऊ, 23 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कानपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बूथ लेवल मीटिंग को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख व हैदरबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर पटलवार किया और कहा कि सपा का एजेंट बनकर वह प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। सीएम योगी ने […]

यूपी की अहमियत : लखनऊ राजभवन में सीएम योगी के कंधे पर हाथ रख टहलते दिखे पीएम मोदी

लखनऊ, 21 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह अलग ही अंदाज में दिखे और लखनऊ स्थित राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर टहलते नजर आए। इस दौरान दोनों नेता गंभीर चर्चा में मशगूल थे। दरअसल, देश के विभिन्न राज्यों के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक)-आईजीपी (पुलिस महानिरीक्षक) के तीन दिवसीय सम्मेलन में […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code