1. Home
  2. Tag "up"

यूपी : महान दल के समर्थन वापस लेते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगा ली गिफ्ट की गई फार्च्यूनर

लखनऊ, 11 जून। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ एक हुए दलों का कुनबा अब बिखरने लगा है। इस क्रम में सपा गठबंधन के एक सहयोगी महान दल ने समर्थन वापस लेने का फैसला किया तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी एक्शन में आ […]

यूपी : प्रयागराज हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता जावेद पंप हिरासत में, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

प्रयागराज, 11 जून। प्रयागराज हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता जावेद पंप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके मोबाइल की जांच हुई। पुलिस ने दावा किया कि कई अहम सुराग मिले। पुलिस इन सुरागों के जरिए मामले की तह तक जाकर छानबीन कर रही है। अब तक हिंसा में शामिल लगभग 65 लोगों को गिरफ्तार […]

यूपी : कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात के करीबी की बिल्डिंग पर चला बुल्डोजर

कानपुर, 11 जून। कानपुर हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात के करीबी इश्तियाक अहमद के बिल्डिंग पर कानपुर विकास प्राधिकरण ने बुल्डोजर चला दिया है। स्वरूप नगर स्थित अवैध निर्माण के चलते पिछले साल सील की गई तीन मंजिला इमारत पर शनिवार सुबह भारी फोर्स के साथ केडीए ने बुलडोजर चलाया। इमारत इश्तियाक अहमद की […]

यूपी : IAS अधिकारी रामविलास के कई ठिकानों पर विजलेंस की रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला

लखनऊ, 11 जून। आईएएस डॉ. रामविलास यादव के पुरनिया स्थित दिलकश विहार रानी कोठी सीतापुर रोड लखनऊ, गुड़म्बा, कुर्सी रोड स्थित जनता विद्यालय में विजलेंस उत्तराखंड ने छापे मारी की है। छापेमारी की कार्रवाई अभी चल रही है। इसके अलावा प्रदेश के गाजीपुर जिला, गाजियाबाद जिला व उत्तराखंड के ठिकानों पर भी विजलेंस ने छापेमारी […]

यूपी की स्कूली लड़कियां तंबाकू खाने-धुंआ उड़ाने में लड़कों से आगे, सर्वे में रिपोर्ट में खुलासा

लखनऊ, 11 जून। यूपी की लड़कियां गुटखा-तंबाकू खाने और धुएं के छल्ले उड़ाने में लड़कों से भी आगे हैं। यह अलग बात है कि ज्यादातर लड़के सिगरेट खरीदकर पीते हैं मगर लड़कियां इसे मांग कर या दूसरे माध्यमों से हासिल करती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज की […]

यूपी : प्रयागराज में हिंसा के बाद एक हजार दंगाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 65 लोग गिरफ्तार

प्रयागराज, 11 जून। जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव के बाद से अटाला का पुराने शहर का इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। पीएसी के अलावा आरपीएफ की टुकडियां और भारी संख्या में पुलिसकर्मी और दंगी नियंत्रित करने वाली कंपनी सड़क पर तैनात है। किसी भी संभावित सभा को रोकने के लिए गलियों […]

अख‍िलेश का योगी सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में पूरी तरह ध्वस्त है कानून व्यवस्था

लखनऊ, 10 जून। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध का अड्डा बन गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। लूट-पाट, ह‍िंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस प्रशासन के साए में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है […]

यूपी : फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा, गंगा दशहरा पर गंगा नहाने गये 10 लोगों की डूबकर मौत

फर्रुखाबाद, 10 जून। फर्रुखाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने गए 10 लोग डूब गए। हादसा अलग-अलग घाटों पर हुआ है। बताया जा रहा है कि स्नान करते वक्त 15 लोग डूबे थे। 5 लोगों को बचा लिया गया। पुलिस इन शवों की शिनाख्त के प्रयास कर […]

यूपी : गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर गंगे के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

कानपुर, 9 जून। कोविड काल की बंदिशों से मुक्त होने के बाद श्रद्धालुओं ने गुरुवार को गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया। सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयघोष के बीच गंगा में डुबकी लगाई। बिठूर से लेकर जाजमऊ के घाटों तक भोर से […]

यूपी एमएलसी चुनाव : सीएम योगी की मौजूदगी में केशव मौर्य सहित भाजपा के नौ उम्मीदवारों ने किया नामांकन

लखनऊ, 9 जून। यूपी विधानपरिषद में पहली बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी की ताकत और बढ़ने जा रही है। आज डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित 9 प्रत्‍याशियों ने नामांकन कर दिया। मंत्री नरेन्‍द्र कश्‍यप कोरोना पॉजिटिव होने के चलते खुद नहीं आ सके। उन्‍होंने प्रस्‍तावक के जरिए नामांकन किया। इस दौरान सीएम योगी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code