1. Home
  2. Tag "Tokyo Olympic 2020"

‘अलविदा टोक्यो…..पेरिस में फिर मिलेंगे’, रंगारंग कार्यक्रमों के बीच 32वें ओलंपिक खेलों का समापन

टोक्यो, 9 अगस्त। ‘अलविदा टोक्यो…..पेरिस में फिर मिलेंगे’। रविवार की रात 32वें ओलंपिक खेलों के रंगारंग समापन समारोह में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जब 17 दिनों तक विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा करने वाले दुनियाभर के खिलाड़ी जापानी राजधानी के ओलंपिक स्टेडियम में एकत्र हुए और तीन वर्ष बाद (2024) फ्रांसीसी राजधानी पेरिस […]

टोक्यो ओलंपिक : एक स्वर्ण सहित 7 पदकों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बीच तालिका में 48वें स्थान पर रहा भारत

टोक्यो, 8 अगस्त। कोरोना महामारी के साए में एक वर्ष विलंब से जापानी राजधानी में आयोजित 32वें ओलंपिक खेलों का रविवार की शाम रंगारंग समारोह के बीच समापन हो गया। 206 देशों के लगभग 11 हजार खिलाड़ियों के बीच विभिन्न खेल स्पर्धाओं में 17 दिनों तक चली श्रेष्ठता की जंग में अमेरिका फिर सबसे आगे […]

टोक्यो ओलंपिक : पुरुषों की 4X400 मीटर रिले टीम ने बनाया एशियाई रिकॉर्ड, लेकिन फाइनल में जगह नहीं

टोक्यो, 6 अगस्त। भारत की 4×400 मीटर पुरुष रिले टीम ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के 15वें दिन शुक्रवार को ओलंपिक स्टेडियम की दूधिया रोशनी में शानदार दौड़ लगाते हुए नया एशियाई रिकॉर्ड भी बना दिया। लेकिन अपनी हीट में चौथे और ओवरआल में नौवें स्थान पर रहने के कारण वह फाइनल में जगह नहीं बना […]

ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू बोलीं – पीएम मोदी ने ट्रेनिंग व चोट के दौरान की बहुत मदद

नई दिल्ली, 6 अगस्त। ओलंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत को पहली बार रजत पदक दिलाने वालीं मीराबाई सैखोम चानू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक से पूर्व ट्रेनिंग और चोट के दौरान मणिपुर की इस 26 वर्षीया वेटलिफ्टर की यथासंभव मदद की थी। मीराबाई चानू ने कहा, […]

टोक्यो ओलंपिक में विजेता भारतीय खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की बारिश, कहीं नगद ईनाम तो किसी को सरकारी नौकरी

नई दिल्ली, 5 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक एक टीम स्पर्धा व चार व्यक्तिगत सहित कुल पांच पदक जीते हैं जबकि बचे दो दिनों में एक या दो और पदकों की उम्मीद है। इस बीच पदक जीत चुके खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की बौछार शुरू हो गई है। पुरस्कारों की घोषणा […]

टोक्यो ओलंपिक : सेमीफाइनल में हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, अब कांसे के लिए ग्रेट ब्रिटेन से मुलाकात

टोक्यो, 4 अगस्त। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ असाधारण प्रदर्शन के सहारे ओलंपिक हॉकी इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल तक जा पहुंचीं भारतीय महिलाओं ने बुधवार को विश्व रैंकिंग में खुद से आठ स्थान ऊपर अर्जेंटीना को भी कड़ी टक्कर दी, लेकिन वे शुरुआती बढ़त को कायम नहीं रख सकीं और लैटिन अमेरिकी टीम ने 2-1 की […]

ओलंपिक हॉकी : भारतीय पुरुषों ने तीसरी रैंकिंग का मनाया जश्न, ब्रिटेन को हरा 48 वर्षों बाद सेमीफाइनल में पहुंचे

टोक्यो, 1 अगस्त। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व रैंकिग में पहली बार सर्वोच्च तीसरी पोजीशन पर पहुंचने का जश्न शानदार अंदाज में मनाया और रविवार को यहां ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हरा टोक्यो ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर ली। ओआई हॉकी स्टेडियम की दूधिया रोशनी में नार्थ पिच पर […]

टोक्यो ओलंपिक : सिंधु ने भारत को दिलाया दूसरा पदक, महिला एकल बैडमिंटन में जीता कांसा

टोक्यो, 1 अगस्त। रियो ओलंपिक 2016 की रजत पदक विजेता पुसारला वेंकट सिंधु यहां टोक्यो में अपने पिछले प्रदर्शन की पुनरावृत्ति तो नहीं कर सकीं। लेकिन वह भारत को इन खेलों में रविवार को दूसरा पदक दिलाने में सफल रहीं, जब महिला एकल बैडमिंटन तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में उन्होंने चीनी स्पर्धी […]

टोक्यो ओलंपिक : चोटिल सुपर हैवीवेट मुक्केबाज सतीश की उम्मीदें भी टूटीं, विश्व चैंपियन जालोलोव से हारे

टोक्यो, 1 अगस्त। सुपर हैवीवेट (91 किलोग्राम से ऊपर) भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार से पदक की उम्मीदें भी रविवार को खत्म हो गईं, जब वह टोक्यो ओलंपिक खेलों के 10वें दिन रविवार को प्रातःकालीन सत्र में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद विश्व चैंपियन उज्बेकी मुक्केबाज बखोदिर जालोलोव के खिलाफ क्वार्टर फाइनल बाउट 0-5 से हार गए। […]

टोक्यो ओलंपिक हॉकी : भारतीय पुरुषों ने चौथी जीत से किया पूल चरण का समापन, जापान 3-5 से परास्त

टोक्यो, 30 जुलाई। टोक्यो ओलंपिक खेलों की पुरुष हॉकी में पहले ही क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का कर चुकी भारतीय टीम ने यहां ओआई हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार को भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा और मेजबान जापान को 5-3 से हरा चौथी जीत के साथ पूल चरण का समापन किया। एफआईएच विश्व रैंकिंग में […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code