1. Home
  2. Tag "tennis"

विंबलडन टेनिस : पिछले चार बार के चैम्पियन जोकोविच नौवीं बार फाइनल में, अलकराज से होगी खिताबी भिड़ंत

विंबलडन, 14 जुलाई। पिछले लगातार चार बार के चैम्पियन सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने यहां चर्च रोड स्थित ऑल इंग्लैंड टेनिस एंड क्रॉकेट क्लब की घसियाली सतह पर अपना पराक्रम जारी रखते हुए नौवीं बार विंबलडन टेनिस टर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां रविवार को विश्व नंबर एक स्पेनिश कद्दावर […]

विंडलडन टेनिस : रोहन बोपन्ना व मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी सेमीफाइनल में टॉप सीड से परास्त

विंबलडन, 13 जुलाई। भारतीय टेनिस सितारे रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन गुरुवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल सेमीफाइनल में टॉप सीड नीदरलैंड्स के वेस्ले कूलहॉफ व उनके ब्रिटिश साथी नील स्कूपस्की के हाथों सीधे सेटों में हार गए। इसके साथ ही वर्ष की तीसरी ग्रैंड स्लैम स्पर्धा में भारतीय […]

टाटा ओपन महाराष्ट्र : बालाजी व जीवन की भारतीय जोड़ी युगल फाइनल में पहुंची

पुणे, 6 जनवरी। एन. श्रीराम बालाजी और जीवन नेदुनचेझियान की भारतीय जोड़ी ने यहां पांचवें टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट में अपना पराक्रम जारी रखते हुए युगल फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं दो गैरवरीय खिलाड़ियों – फ्रांसीसी बेंजामिन बोंजी और डच टालोन ग्रिक्सपुर एकल खिताब के लिए भिड़ेंगे। एटीपी टूर में दोनों का […]

टाटा ओपन महाराष्ट्र : शीर्षस्थ मारिन सिलिच क्वार्टर फाइनल में, सीडेड रुसुवुओरी और सेबेस्टियन बेज उलटफेर के शिकार

पुणे, 4 जनवरी। वरीयता क्रम के शीर्ष दो खिलाड़ियों – मारिन सिलिच व बोटिक वैन डी जैंडस्चल्प ने यहां बालेवाड़ी स्टेडियम में जारी पांचवें टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लेकिन तीसरी और चौथी सीड क्रमशः एमिल रुसुवुओरी और सेबेस्टियन बेज को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। […]

टाटा ओपन महाराष्ट्र  : युकी भांबरी और रामनाथन की क्वालीफायर में जीत के साथ शुरुआत

पुणे, 31 दिसम्बर। भारतीय खिलाड़ियों – युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन ने शनिवार को यहां बालेवाड़ी स्टेडियम में टाटा ओपन महाराष्ट्र के पांचवें संस्करण के एकल क्वालीफाइंग दौर के शुरुआती मुकाबलों में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भांबरी ने जहां एकतरफा मैच में डिएगो हिडाल्गो को जहां 6-2, 6-2 से हराया वहीं […]

टाटा ओपन महाराष्ट्र : सुमित नागल व अर्जुन कढ़े को वाइल्ड कार्ड एंट्री, क्वालीफाइंग राउंड शनिवार से

पुणे, 30 दिसम्बर। भारतीय खिलाड़ी सुमित नागल और अर्जुन कढ़े को शुक्रवार को टाटा ओपन महाराष्ट्र के पांचवें संस्करण के लिए क्रमशः एकल और युगल मुख्य ड्रा में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया। दक्षिण एशिया का एकमात्र एटीपी 250 इवेंट पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में शनिवार से शुरू हो रहा है। 31 दिसंबर से […]

टाटा ओपन महाराष्ट्र में दर्शकों की होगी वापसी, टिकटों की बिक्री 26 दिसम्बर से

पुणे, 24 दिसम्बर। दक्षिण एशिया के एकमात्र एटीपी 250 टूर्नामेंट यानी टाटा ओपन महाराष्ट्र के पांचवें संस्करण में दर्शकों की वापसी होने जा रही है और टेनिस प्रशंसकों में लाइव एक्शन देखने के लिए बहुत उत्साह है। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 26 दिसम्बर से शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के […]

अमेरिकी ओपन क्वालीफायर : युकी दूसरे दौर में, भारत के शीर्षस्थ खिलाड़ी रामनाथन और नागल बाहर

न्यूयॉर्क, 25 अगस्त। भारत के युकी भांबरी ने माल्दोवा के राडू अल्बोट पर एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज कर वर्ष की चौथी व अंतिम ग्रैंड स्लैम टेनिस स्पर्धा यानी अमेरिकी ओपन के क्वालीफाइंग दौर दूसरे दौर में प्रवेश किया। हालांकि, देश के शीर्ष रैंकिंग के पुरुष खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन और सुमित नागल अपने-अपने मैच […]

विंबलडन : एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास, ग्रैंडस्लैम महिला एकल खिताब जीतने वाली कजाखस्तान की पहली खिलाड़ी

विंबलडन, 9 जुलाई। एलेना रिबाकिना ने शनिवार को यहां आल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर ग्रैंड स्लैम इतिहास में नए अध्याय का सृजन किया और विंबलडन टेनिस के महिला एकल फाइनल में तीसरी सीड ट्यूनीशिया की ओन्स जाबेर को 3-6, 6-2, 6-2 से हराकर कोई मेजर एकल खिताब जीतने वाली कजाखस्तान की पहली खिलाड़ी […]

विबंलडन : चैंपियन नोवाक जोकोविच आठवीं बार फाइनल में, निक किर्गियोस से रविवार को खिताबी भिड़ंत

विंबलडन, 8 जुलाई। मौजूदा चैंपियन और विश्व नंबर एक सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने यहां ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर शुक्रवार को अपनी श्रेष्ठता के अनुरूप प्रदर्शन किया और ब्रिटिश स्पर्धी कैमरन नॉरी को दो घंटे 35  मिनट तक खिंचे चार सेटों के संघर्ष में 2-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर आठवी बार […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code