1. Home
  2. Tag "T20 Series"

टी20 सीरीज : अक्षर व सूर्या के प्रयासों पर भारी पड़ा दासुन शनाका का विस्फोट, दूसरा मैच जीत श्रीलंका ने की बराबरी

पुणे, 5 जनवरी। श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका का विस्फोटक अर्धशतकीय प्रहार (नाबाद 56 रन, 22 गेंद, छह छक्के, दो चौके) भारतीय टीम पर ज्यादा ही भारी गुजरा क्योंकि इसके बाद अक्षर पटेल (65 रन, 31 गेंद, छह छक्के, तीन चौके) व सूर्यकुमार यादव (51 रन, 36 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के प्रयास नाकाफी साबित […]

टी20 सीरीज : भारत की अंतिम गेंद पर श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक जीत, प्रथम प्रवेशी शिवम मावी ने लिए 4 विकेट

मुंबई, 3 जनवरी। नाजुक वक्त पर दीपक हुड्डा (नाबाद 41 रन, 23 गेंद, चार छक्के, एक चौका) और अक्षर पटेल (नाबाद 31 रन, 20 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) की उपयोगी पारियों के बाद प्रथम प्रवेशी पेसर शिवम मावी की मारक गेंदबाजी (4-22) भारत के काम आई, जिसने मंगलवार को यहां अंतिम गेंद तक खिंचे […]

टी20 सीरीज : रूसो के तूफानी शतक के सामने भारत पस्त, 49 रनों की जीत से दक्षिण अफ्रीका ‘क्लीन स्वीप’ से बचा

इंदौर, 4 अक्टूबर। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर पहली बार टी20 सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया का ‘क्लीन स्वीप’ का मंसूबा ध्वस्त हो गया, जब शतकवीर राइली रूसो (नाबाद 100 रन, 48 गेंद, आठ छक्के, सात चौके) व क्विंटन डिकॉक (68 रन, 43 गेंद, चार छक्के, छह चौके) की तूफानी बल्लेबाजी की मदद […]

भारतीय बल्लेबाजों ने खड़ा किया रनों का पहाड़, लगातार दूसरी हार से दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार गंवाई टी20 सीरीज

गुवाहाटी, 2 अक्टूबर। सूर्यकुमार यादव (61 रन, 22 गेंद, पांच छक्के, पांच चौके) व ओपनर केएल राहुल (57 रन, 28 गेंद, चार छक्के, पांच चौके) के लगातार दूसरे अर्धशतकीय प्रहारों के बीच भारतीय बल्लेबाजों ने रविवार को यहां बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया, जिसके दबाव से दक्षिण अफ्रीकी टीम कभी […]

टी20 सीरीज : भारतीय पेसरों ने की दक्षिण अफ्रीका की दुर्गति, पहले मैच में मेजबान 8 विकेट से विजयी

तिरुवनंतपुरम, 28 सितम्बर। ग्रीनफील्ड इंटनेशनल स्टेडियम में बुधवार को भारतीय पेसरों का जलवा दिखा और मेजबानों ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 20 गेंदों के शेष रहते दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। That Winning Feeling! 👏 👏 #TeamIndia begin the […]

टीम इंडिया ने कोहली व सूर्यकुमार के अर्धशतकों से टी20 सीरीज 2-1 से जीती, अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया परास्त   

हैदराबाद, 25 सितम्बर। भारत ने रविवार को यहां विराट कोहली (63 रन, 48 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) व सूर्यकुमार यादव (69 रन, 36 गेंद, पांच छक्के, पांच चौके) के बहुमूल्य अर्धशतकीय प्रहारों के बीच अंतिम ओवर तक खिंचे तीसरे व आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया और 0-1 […]

रोहित की कप्तानी पारी से टीम इंडिया ने बराबरी हासिल की, बारिश से बाधित दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से परास्त

नागपुर, 23 सितम्बर। रोहित शर्मा की विस्फोटक कप्तानी पारी (नाबाद 46 रन, 20 गेंद, चार छक्के, चार चौके) से भारत ने शुक्रवार को यहां बारिश से बुरी तरह प्रभावित दूसरे टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से शिकस्त दे दी। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर जा पहुंची है। […]

टी20 सीरीज : हार्दिक की तूफानी बल्लेबाजी के बावजूद भारत मायूस, ऑस्ट्रेलिया की पहले मैच चार विकेट से रोमांचक जीत

मोहाली, 20 सितम्बर। हरफनमौला हार्दिक पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी (नाबाद 71 रन, 30 गेंद, पांच छक्के, सात चौके) के बावजूद भारत को मायूसी झेलनी पड़ी और मंगलवार को यहां अंतिम ओवर तक खिंचे प्रथम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट की रोमांचक जीत से तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त […]

टीम इंडिया ने 4-1 से जीती टी20 सीरीज, अंतिम मैच में स्पिनरों के सामने वेस्टइंडीज 88 रनों से पिटा

लॉडरहिल (फ्लोरिडा, अमेरिका), 6 अगस्त। टीम इंडिया ने यहां सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में लगातार दूसरे दिन अपना वर्चस्व दिखाया और पांचवें व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 88 रनों से धराशायी करते हुए 4-1 के अंतर से सीरीज अपने नाम कर ली। इसके पूर्व एक दिनी सीरीज भारत ने 3-0 से […]

टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में ली 3-1 की निर्णायक बढ़त, चौथे मैच में वेस्टइंडीज 59 रनों से परास्त

लॉडरहिल (फ्लोरिडा, अमेरिका), 6 अगस्त। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया ने शनिवार को यहां समग्र प्रदर्शन का नजारा प्रस्तुत किया और चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को पांच गेंदों के शेष रहते 59 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। India ensure series […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code