मध्य प्रदेश : हाई कोर्ट ने डॉक्टरों की हड़ताल को बताया गैरकानूनी, तुरंत काम पर लौटने का आदेश
जबलपुर, 3 मई। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार से प्रारंभ चिकित्सकों की राज्यव्यापी हड़ताल को गैरकानूनी करार देते हुए उन्हें तुरंत काम पर लौटने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि डीएसीपी लागू करने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। […]