सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट हुआ रिस्टोर, शुक्रवार को हुआ था सस्पेंड
लखनऊ, 11 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट फिर से रिस्टोर हो गया है। इससे पहले शुक्रवार शाम कथित तौर पर निलंबित कर दिया गया था, जिस पर समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया आई और बीजेपी सरकार पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया। […]
