1. Home
  2. Tag "russia"

ब्रिटिश संसद में बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की – रूस को घोषित करें आतंकवादी देश, यूक्रेन का आसमान सुरक्षित रहे

लंदन, 9 मार्च। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने देश पर रूसी हमले के बाद मंगलवार को ब्रिटेन के सांसदों से रूस को ‘आतंकवादी देश’ के रूप में घोषित करने के साथ और अधिक सख्त प्रतिबंधों का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि देश के हवाई क्षेत्र सुरक्षित हैं। जेलेंस्की ने […]

युद्ध के 13वें दिन रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा, मानवीय कारिडोर के जरिए लोगों को निकाला जाएगा

कीव, 8 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 13वां दिन है। बेलारूस में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता संपन्न हुई। लेकिन इस वार्ता में कोई खास नतीजा नहीं निकला। हालांकि, ये माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच चौथे दौर […]

जापान ने रूस व बेलारूस के खिलाफ प्रतिबंधों का किया खुलासा, बताई यह वजह

टोक्यो, 8 मार्च। जापान के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के जवाब में रूस और बेलारूस के खिलाफ तीसरे प्रतिबंध का विवरण जारी किया। इस नये प्रतिबंध सूची में 20 रूसी और 12 बेलारूसी नागरिकों के साथ-साथ दो रूसी तथा 12 बेलारूसी संगठनों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा सशस्त्र […]

रूस ने अमेरिका और यूरोप को दी चेतावनी – 300 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकते हैं कच्चे तेल के दाम

मॉस्को, 8 मार्च। रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर नोवाक ने अमेरिका और यूरोप को चेतावनी दी है कि रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध के विनाशकारी परिणाम होंगे और कच्चे तेल की कीमतें 300 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच कच्चे तेल की कीमतों में […]

ऑस्ट्रेलिया ने रूस पर लगाई नई पाबंदियां, विदेश मंत्री मारिस ने दी जानकारी

कैनबरा, 8 मार्च। ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान को लेकर उसके (रूस) के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने रूसी सशस्त्र बलों, छह सैन्य कमांडरों और 10 व्यक्तियों पर पाबंदी लगायी है। उन्होंने कहा, “प्रतिबंधों का यह नया […]

यूक्रेन से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रूस युद्ध रोकने को हुआ तैयार

मास्को, 7 मार्च। युद्धग्रस्त यूक्रेन के विभिन्न शहरों में हो रही गोलाबारी के बीच फंसे भारतीय छात्रों समेत सैंकडों लोगों की सुरक्षित निकासी के परिप्रेक्ष्य में मानवीय गलियारा बनाने के वास्ते रूस युद्धविराम के लिए तैयार हो गया है। मीडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। बीबीसी ने कहा “ यूक्रेन के राजधानी शहर […]

इंटरपोल से रूस को तत्काल बाहर करें : ब्रिटेन

लंदन, 7 मार्च। ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) को एक पत्र लिखकर रूस को इंटरपोल सिस्टम से बाहर करने पर तत्काल निर्णय लेने का आह्वान किया है। गृह मंत्री पटेल ने ट्वीट किया, “अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के समकक्षों के साथ, मैंने आज इंटरपोल मुख्यालय और इसकी […]

यूक्रेन संकट : विदेश मंत्रालय ने खारिज किया रूस की ओर से छह घंटे तक युद्ध रोकने का सोशल मीडिया का दावा

नई दिल्ली, 5 मार्च। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे उन दावों को खारिज कर दिया है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में फंसे हुए भारतीयों को निकालने के लिए रूस ने बुधवार, 2 मार्च को छह घंटे के लिए युद्धविराम किया था। दरअसल, बुधवार की शाम से […]

सैमसंग ने रूस में स्मार्टफोन समेत अपने सभी उत्पादों का निर्यात किया निलंबित

मॉस्को, 5 मार्च। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने यूक्रेन में सैन्य अभियान को लेकर रूस को स्मार्टफोन और चिप्स सहित अपने सभी उत्पादों का निर्यात निलंबित करने का फैसला किया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने दी। ब्लूमबर्ग ने सैमसंग के हवाले से कहा, “हम युद्ध प्रभावित लोगों के साथ हैं और हमारी प्राथमिकता अपने […]

रूस ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र को बनाया निशाना, गोलाबारी से लगी भीषण आग

कीव, 4 मार्च (वार्ता) यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि रूसी हमले में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में शुक्रवार को आग लग गई। उन्होंने ट्वीट किया,”रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र, जापोरिज्जिया एनपीपी पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर इसे […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code