1. Home
  2. Tag "russia"

रूस की सैन्य कार्रवाई के आदेश से शेयर बाजार में कोहराम

मुंबई, 24 फरवरी। रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करने के आदेश से वैश्विक बाजार के हाहाकार से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई जबरदस्त बिकवाली से आज घरेलू शेयर बाजार में कोहराम मच गया। रूस के इस आदेश के बाद वैश्विक बाजार में हाहाकार मच गया। अमेरिका का नेसडैक 52 सप्ताह के निचले […]

रूसी हमले के बीच यूक्रेन का दावा – मार गिराए रूस के पांच विमान और एक हेलीकॉप्टर

कीव, 24 फरवरी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य काररवाई के एलान के बाद क्षेत्र में जंग शुरू हो चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कुछ शहरों में धमाकों की भी खबरें हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के पांच प्लेन और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया […]

रूसी हमले के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, अपने नागरिकों से कहा – यूक्रेन में जहां हैं, वहीं रहें सुरक्षित

कीव, 24 फरवरी। भारत सरकार ने यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच यूक्रेन में अपने नागरिकों को ‘शांति बनाए रखने और जहां कहीं भी हो सुरक्षित रहने’ की सलाह दी है। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए यह एडवाइजरी की है। भारतीय दूतावास की ओर से जारी की गई […]

संयुक्त राष्ट्र की रूस से हमला रोकने की अपील, यूक्रेन बोला – युद्ध रोकना यूएनएससी की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 24 फरवरी। यूक्रेन पर रूस की ओर से सैन्य काररवाई की घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र ने रूस से हमला रोकने की अपील की है। इस हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक आपात बैठक भी हुई, जिसमें यूक्रेन के प्रतिनिधि ने बैठक में मौजूद सभी देशों से कहा कि […]

रूस-यूक्रेन संकट : रूस ने यूक्रेन से अपने राजनयिक कर्मचारियों को निकालना शुरू किया

मॉस्को, 23 फरवरी। रूस व यूक्रेन के बीच आशंकित युद्ध के पहले मॉस्को ने यूक्रेन स्थित अपने सभी राजनयिक प्रतिष्ठानों से कर्मचारियों को निकालना शुरू कर दिया है। इनमें कीव स्थित दूतावास के अलावा खार्किव, ओडेसा तथा ल्वीव में वाणिज्य दूतावास के कर्मचारी शामिल हैं। रूस की सरकार संचालित समाचार एजेंसी तास ने बुधवार को […]

यूक्रेन-रूस युद्ध संकट के बीच भारत लौटे 242 छात्र, बोले – वहां का माहौल ठीक नहीं

नई दिल्ली, 23 फरवरी। यूक्रेन पर रूसी हमले की आशंका के बीच यूक्रेन में पढ़ रहे कुछ भारतीय छात्र मंगलवार को मध्यरात्रि के आसपास स्वदेश लौट आए। एअर इंडिया का विशेष विमान 242 छात्रों को लेकर लगभग डेढ़ घंटे की देरी से रात्रि 11.40 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। एअर […]

रूस-यूक्रेन संकट बढ़ा : पुतिन ने यूक्रेन के दो अलगाववादी क्षेत्रों को दी मान्यता, यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले – ‘हम किसी से नहीं डरते’

मॉस्को, 22 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उस घोषणा से चरम पर पहुंच गया है, जिसके तहत उन्होंने पूर्वी यूक्रेन के दो अलग क्षेत्रों – स्वघोषित डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक को सोमवार को आधिकारिक तौर पर स्वतंत्र स्टेटलेट के रूप में मान्यता दे दी […]

जो बाइडेन का दावा – यूक्रेन पर हमला करके ही दम लेगा रूस, पुतिन ने कर लिया है फैसला

वाशिंगटन, 19 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात से आश्वस्त हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण करने का फैसला कर लिया है। हमले का केंद्र राजधानी कीव होगा। अमेरिका को पहले इस बात का यकीन नहीं था कि पुतिन ने आक्रमण करने का अंतिम […]

अमेरिका का दावा : यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा रूस,  सीमा पर भेजे 7,000 अतिरिक्त बल

कीव (यूक्रेन), 17 फरवरी। यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका अब तक हकीकत में नहीं बदली है, लेकिन अमेरिका और उसके सहयोगियों का दावा है कि इसकी आशंका अब भी उतनी ही अधिक बनी हुई है। इसकी वजह यह है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा से सुरक्षा बलों की वापसी की अपनी घोषणा […]

यूक्रेन की कई सरकारी वेबसाइट्स पर खतरनाक साइबर हमला, रूस पर जताई जा रही आशंका

कीव (यूक्रेन), 16 फरवरी। रूस के कुछ टैंक और सैन्य वाहनों के यूक्रेन सीमा से लौटने के बाद भी दोनों देशों के बीच तनाव बरकरार है। मंगलवार को यूक्रेन ने कहा कि देश के रक्षा मंत्रालय, सैन्य बल और दो सरकारी बैंकों की वेबसाइट्स एक खतरनाक साइबर हमले का शिकार हुईं, जिसकी जड़ें संभवत: रूस […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code